फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Father dies due to stone fall in Kedarnath, son serious, Rishikesh admitted in AIIMS

Shamli: केदारनाथ में पत्थर गिरने से पिता की मौत, बेटा गंभीर, ऋषिकेश एम्स में कराया गया भर्ती

Thu, 13 Jul 2023 06:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Jul 2023 06:40 PM IST
सार

केदारनाथ में गुरुवार सुबह हुए हादसे में पत्थर गिरने से पिता की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है।

विज्ञापन
Shamli: Father dies due to stone fall in Kedarnath, son serious, Rishikesh admitted in AIIMS
पहाड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शामली जनपद के थानाभवन क्षेत्र निवासी बाइक पर सवार होकर केदार नाथ धाम की यात्रा पर गए पिता-पुत्र पर पहाड़ दरकने से पत्थर गिर गया, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए। घटना से परिजन सदमे में हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला जोगियान निवासी महावीर कश्यप पुत्र महेंद्र कश्यप (45) अपने पुत्र सागर कश्यप (12) के साथ बाइक पर लगभग पांच दिन पूर्व केदार नाथ धाम यात्रा के लिए गया था।
विज्ञापन


बाइक सवार पिता-पुत्र यात्रा के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ऋषिकेश के पास अचानक एक पहाड़ दरक कर बड़ा पत्थर बाइक पर आ गिरा जिससे गंभीर रूप से घायल महावीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र सागर कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: यहां से खरीदें सस्ता टमाटर, थोक कीमतें 90 से 120 रुपये प्रति किलो, मात्र तीन घंटे में बिका 20 क्विंटल


स्थानीय पुलिस ने घायल को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया । घटना की सूचना जब परिजनों को मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया । सूचना पर परिजन ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए।

मोहल्ला निवासी निशान्त, विशाल, आशुतोष, मंगल ,विजेन्द्र कश्यप सन्दीप , सुरेन्द्र कश्यप, गौरव कुमार ने बताया परिजनों ने हादसे के बारे में घर की महिलाओं को कुछ नहीं बताया। केवल एक्सीडेन्ट होना बताया । मृतक गरीब परिवार से है। विवाह शादी उत्सव मे चाऊमीन आदि बनाकर परिवार का लालन पालन कर रहा था। बताया जा रहा है कि हादसा गुरूवार की सुबह हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed