{"_id":"64afedc5520f29248d0af901","slug":"meerut-buy-cheap-tomatoes-from-here-wholesale-prices-rs-90-to-120-per-kg-20-quintals-sold-in-three-hours-2023-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: यहां से खरीदें सस्ता टमाटर, थोक कीमतें 90 से 120 रुपये प्रति किलो, मात्र तीन घंटे में बिका 20 क्विंटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: यहां से खरीदें सस्ता टमाटर, थोक कीमतें 90 से 120 रुपये प्रति किलो, मात्र तीन घंटे में बिका 20 क्विंटल
Thu, 13 Jul 2023 05:58 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 13 Jul 2023 05:58 PM IST
सार
मेरठ में महंगे टमाटर ने लोगों को थोड़ी राहत दी है। मेरठ में थोक और फुटकर में 90 रुपये किलो तक की कीमत में टमाटर खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
Tomato
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टमाटर पर बढ़ती महंगाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को मेरठ में दिल्ली रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी में मंडी समिति द्वारा लगाई गई स्टॉल पर भी थोक में 90 से120 रुपये किलो टमाटर बिका। हालांकि यह बाजार से सस्ता ही है, इसलिए टमाटर खरीदने वालों की काफी भीड़ रही। सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक स्टॉल पर लगभग 20 क्विंटल टमाटर की बिक्री की गई।
विज्ञापन
सोलन मंडी मे पहुंचा टमाटर।
- फोटो : संवाद
लगातार हो रही बारिश और कांवड़ यात्रा के दौरान बंद किए गए रास्तों के कारण मंडी में टमाटर की आवक काफी कम हो रही है। जिसके कारण टमाटर पर महंगाई लगातार बढ़ रही है। मंडी में थोक व्यापारी टमाटर 150 से 200 रुपये किलो थोक में बेच रहे हैं। शहर की गली मोहल्लों में यही टमाटर 200 से ढाई सौ रुपए किलो फुटकर में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टमाटर Tomato
- फोटो : अमर उजाला
मंडी समिति ने जनता को राहत देने के लिए गुरुवार को मंडी समिति कार्यालय के सामने टमाटर की स्टाल लगाई। सुबह 9:00 बजे स्टॉल खुलते ही टमाटर खरीदने के लिए लोग पहुंचने शुरू हो गए, दोपहर 12:00 बजे तक 20 क्विंटल से अधिक टमाटर की बिक्री की गई। यह हाल तब रहा जबकि एक व्यक्ति को 1 किलो टमाटर ही दिया गया।
टमाटर विक्रेता
- फोटो : फाइल फोटो
इस संबंध में मंडी समिति सचिव विजिन कुमार का कहना है कि टमाटर पर महंगाई बढ़ रही है। मंडी समिति ने अपने स्टाल पर 2 दिन पहले केवल रुपये 70 किलो के हिसाब से टमाटर की बिक्री शुरू कराई थी, लेकिन अब टमाटर के दाम बाजार में बढ़ गए हैं जिसके कारण गुरुवार को 90 से रुपये 120 किलो टमाटर बेचा गया।