फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Farmer attacked with sticks and left half dead, condition critical, video goes viral on social media

Shamli: किसान पर लाठी-डंडों से हमला कर किया अधमरा, हालत गंभीर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Thu, 25 Jul 2024 12:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Jul 2024 12:35 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में किसान को बुरी तरह पीटे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हमले में किसान बुरी तरह घायल हो गया।

विज्ञापन
Shamli: Farmer attacked with sticks and left half dead, condition critical, video goes viral on social media
किसान पर लाठी डंडों से हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झिंझाना थानाक्षेत्र में तीन दिन पूर्व हुई मारपीट में एक पक्ष के लोगों ने पीड़ित पक्ष के किसान पर लाठी-डंडों से हमला कर किया। लाठी-डंडों से व्यक्ति की खूब पिटाई की गई। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। पीड़त पक्ष के लोगों ने पलायन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह ओदरी गांव का आरिफ पुत्र जबरदीन किरयाना की दुकान का सामान लाने के लिए अपने  साथियों के साथ शामली के लिए निकला था। पीड़ित के छोटे भाई शारिब ने बताया कि जब वह गांव के चौराहे पर पहुंचा तो गांव निवासी व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मेरे भाई तथा मासूम पुत्र इमामुद्दीन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: हस्तिनापुर में आम के पेड़ पर लटका मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई को बेरहमी से पीटा गया तथा मरने की हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। परिजन दोनों घायलों को ऊन सीएचसी ले गए। जहां से घायलों की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

बताया कि तीन दिन पूर्व दूध के रुपए मांगने पर उनके नौकर को लाठी डंडों से पीटा गया था। घर की महिलाओं ने मारपीट का विरोध किया तो घायल आरिफ की पत्नी के पेट में भी लात मारने के बारे में तहरीर लेकर वह थाने पर आए थे । यहां पुलिस ने उनकी तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की थी और देर रात तक उन्हें थाने में बिठाए रखा था।

परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस ने आरोपी पक्ष से साठ गांठकर मारपीट के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जाचं की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed