{"_id":"66a1eb4e8b00427c690630e4","slug":"meerut-body-of-a-person-found-hanging-from-a-mango-tree-in-hastinapur-2024-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: हस्तिनापुर में आम के पेड़ पर लटका मिला व्यक्ति का शव, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हस्तिनापुर में आम के पेड़ पर लटका मिला व्यक्ति का शव, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 25 Jul 2024 11:36 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 25 Jul 2024 11:36 AM IST
सार
मेरठ से सटे हस्तिनापुर में व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ से सटे हस्तिनापुर में गुरुवार को थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर गांव के समीप आम के बाग में एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर शव लटका मिला। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह गांव के नजदीक स्थित आम के बाग एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर शव लटका मिला। पेड़ पर शव लटका होने की सूचना गांव में आग की तरफ फैल गई। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उसके बाद मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने आम के पेड़ पर लटके हुए शव को नीचे उतारवाया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसकी पहचान करने की कोशिश की तो मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी राहुल(45) पुत्र राजेश के रूप में हुई।
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि राहुल की शादी गणेशपुर गांव निवासी अरविंद की बेटी से हुई है। वह मुजफ्फरनगर में अपने भाइयों के विवाद के कारण पिछले तीन महीने से गणेशपुर गांव में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपनी ससुराल में रह रहा था।
परिजनों ने बताया कि हर रोज की तरह शाम को वह अपने घर पर ही लेटा हुआ था लेकिन गुरुवार सुबह उसका शव पेड़ पर लटका मिला। उधर, राहुल की मौत से परिवार में मातम छा गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

गांव में हार्डवेयर की दुकान से खरीदी थी रस्सी
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक राहुल ने आत्महत्या की है और उसने गुरुवार सुबह गांव में एक हार्डवेयर की दुकान से रस्सी खरीदी थी, जो आम के पेड़ में उसके गले में मिली है। पुलिस इस मामले को आत्महत्या से मानकर चल रही है। वहीं अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
मृतक की जेब से मिला है सुसाइड नोट
पुलिस को मृतक व्यक्ति के जब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मृतक के ससुर गणेशपुर निवासी अरविंद ने बताया कि उसकी बेटी की शादी तीन वर्ष पूर्व राजेश के साथ हुई थी परिवार में भाइयों के साथ विवाद के कारण वह तीन महीनो से उनके घर पर ही रह रहा था।