फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli : Councilor husband and his brother arrested in assault case

Shamli: मारपीट के मामले में विधायक के प्रतिनिधि रहे सभासद पति और उसका भाई गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

Wed, 03 Jan 2024 08:48 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 03 Jan 2024 08:48 PM IST
सार

Shamli News : शामली में मारपीट के मामले में विधायक के प्रतिनिधि रहे सभासद पति और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Shamli : Councilor husband and his brother arrested in assault case
शामली पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शामली में रेलपार कॉलोनी में मंगलवार की रात महिला के परिजनों के साथ विधायक के प्रतिनिधि रहे सभासद पति और उसके भाई ने मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों का चालान कर दिया गया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी रेखा पत्नी राकेश ने थाना आदर्श मंंडी पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मंगलवार की शाम उसकी मोहल्ले में ही गंदगी साफ करने को लेकर सभासद पति शैली पक्ष से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इस मामले में मोहल्ले के शैली और उसके भाई बंटी ने उसके पुत्र व अन्य परिजनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से हमला किया।

विज्ञापन

इस घटना का किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव भटनागर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। गिरफ्तार हुए शैली नगर पालिका की वार्ड सभासद स्नेह के पति हैं और सदर विधायक प्रसन्न चौधरी के प्रतिनिधि पूर्व में रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: स्कूल ले जाने के बहाने छात्रा से जंगल में ले जाकर दुष्कर्म, कंकरखेड़ा में मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इस बारे में विधायक प्रसन्न चौधरी का कहना है कि सभासद पति को नगर पालिका की बैठक में जाने पर चेयरमैन ने पाबंदी लगा दी थी। जिस पर मैंने सिर्फ बैठक में शामिल होने के लिए सभासद पति को प्रतिनिधि बनाया था। जिसके बारे में जानकारी करने के बाद उसे तुरंत ही प्रतिनिधि पद से हटा दिया गया था। अब सभासद पति मेरा प्रतिनिधि नहीं था।

यह भी पढ़ें: Weather Update: पश्चिमी यूपी में महसूस हो रही मनाली की ठंड, रात में सुकून न दिन में चैन, अगले पांच दिन मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed