{"_id":"6a5503bcbeeb3225c402a291","slug":"shamli-bsf-constable-turns-out-to-be-a-thief-caught-via-cctv-footage-jewelry-worth-lakhs-recovered-2026-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: बीएसएफ का सिपाही निकला चोर, सीसीटीवी फुटेज से चढ़ा हत्थे, लाखों के जेवर बरामद, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: बीएसएफ का सिपाही निकला चोर, सीसीटीवी फुटेज से चढ़ा हत्थे, लाखों के जेवर बरामद, ये है पूरा मामला
Mon, 13 Jul 2026 08:56 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 13 Jul 2026 08:56 PM IST
सार
कस्बा एलम के मोहल्ला पूर्वी आजाद नगर निवासी प्रवेश के घर में छह जुलाई को चोरी हुई थी। पुलिस ने जांच की तो छुट्टी पर घर आए बीएसएफ के सिपाही सोनू उर्फ सन्नी का नाम सामने आया। उसे पकड़कर पुलिस ने जेवरात बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
कांधला थानाक्षेत्र के कस्बा एलम में एक सप्ताह पूर्व घर में हुई चोरी करने के मामले में पुलिस ने बीएसएफ के सिपाही सोनू उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर बरामद किए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की।
विज्ञापन
Trending Videos
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि छह जुलाई की रात कस्बा एलम के मोहल्ला पूर्वी आजाद नगर निवासी प्रवेश के घर से नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज की थी। एसपी ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान एलम निवासी सोनू उर्फ सन्नी के रूप में हुई।
सोमवार को पुलिस ने आरोपी को एलम से गांव नाला जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से सोने की एक झुमकी, अंगूठी, मंगलसूत्र का पेंडेंट, ओम का लॉकेट, बालियां, चांदी की पाजेब, बिछुए, बच्चों के कड़े आदि बरामद हुए।
सोमवार को पुलिस ने आरोपी को एलम से गांव नाला जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से सोने की एक झुमकी, अंगूठी, मंगलसूत्र का पेंडेंट, ओम का लॉकेट, बालियां, चांदी की पाजेब, बिछुए, बच्चों के कड़े आदि बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि आरोपी सोनू बीएसएफ 36 बटालियन में सिपाही है। वर्तमान में उसकी तैनाती सूरजपुर नोएडा में चल रही थी। वह एक माह की छुट्टी पर अपने घर आया था। एसपी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
ये भी देखें...
UP: दो दोस्तों की बाइक से टकराई नील गाय, एक युवक की मौत, राष्ट्रीय स्तर का बास्केटबॉल खिलाड़ी घायल
ये भी देखें...
UP: दो दोस्तों की बाइक से टकराई नील गाय, एक युवक की मौत, राष्ट्रीय स्तर का बास्केटबॉल खिलाड़ी घायल