फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Brother-in-law murders sister-in-law in Kandhla, strikes her head repeatedly with a spade

Shamli: कांधला में देवर ने की भाभी की हत्या, फावड़े से सिर पर किए ताबड़तोड़ वार, जानें क्यों की वारदात

Fri, 21 Aug 2026 07:20 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 21 Aug 2026 07:20 PM IST
सार

कांधला के मोहल्ला खेल में उमर की पत्नी गुल्लो का अपने देवर आसिफ से किसी बात पर विवाद हो गया। गुस्से में आकर आसिफ ने फावड़ा उठाया और लगातार कई वार किए। मौके पर ही गुल्लो की मौत हो गई। पुलिस फरार आसिफ की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Shamli: Brother-in-law murders sister-in-law in Kandhla, strikes her head repeatedly with a spade
गुल्लो की फाइल फोटो और मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Murder In Shamli: शामली जिले के कांधला कस्बे में शुक्रवार को देवर ने अपनी भाभी की फावड़े से काट कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

 

यह घटना कांधला कस्बे के मोहल्ला खेल खालापार में हुई। करीब छह वर्ष पूर्व कैराना की ईदगाह नई बस्ती निवासी शेरदीन ने अपनी पुत्री गुल्लो (27) का निकाह कांधला के मोहल्ला खेल निवासी हामिद के पुत्र उमर के साथ किया था। उमर ईंट भट्ठे पर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि शुक्रवार को किसी बात को लेकर गुल्लो की अपने देवर आसिफ से किसी बात पर कहासुनी हो गई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि आसिफ ने गुस्से में आकर फावड़े से अपनी भाभी गुल्लो के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल गुल्लो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी आसिफ मौके से भाग गया। 
 
विज्ञापन

वारदात की खबर फैलते ही परिजनों के साथ-साथ आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बारीकी से जांच-पड़ताल की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 

इस संबंध में एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed