फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Bank Robbery: Eight teams after one criminal, 1200 cameras searched, know what updates came out

शामली बैंक लूट: एक बदमाश के पीछे आठ टीमें, 1200 कैमरे खंगाले, जानें इस केस में क्या अपडेट सामने आया

Wed, 02 Oct 2024 08:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 02 Oct 2024 08:43 PM IST
सार

शामली के एक्सिस बैंक में 40 लाख की लूट के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। शसन स्तर से भी इस मामले की मॉनिटरिंग की जा रही है।  

विज्ञापन
Shamli Bank Robbery: Eight teams after one criminal, 1200 cameras searched, know what updates came out
मुंह पर कपड़ा बांधे बैंक मैनेजर के सामने बैठा बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के धीमानपुरा स्थित एक्सिस बैंक में एक अकेले बदमाश ने 40 लाख रुपये की लूट को अंजाम दे दिया और गायब हो गया। दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। एक बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस की आठ टीमें लगी हैं। सड़क से लेकर बाजार व गली मोहल्लों के लगभग 1200 सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल चुकी है, लेकिन हाथ खाली है। पुलिस बैंकों में साढ़े 38 लाख रुपये के आसपास के लोन वाले खाताधारकों को भी तलाश रही है।  पुलिस ने शाखा प्रबंधक व कैशियर को कोतवाली में बुलाकर पूछताछ भी की। इसके बाद उन्हें भेज दिया गया।
विज्ञापन

 

एक्सिस बैंक में मंगलवार दोपहर एक बदमाश ने खुद के साथ मैनेजर को मारने की धमकी देते हुए 40 लाख रुपये मांगे। मैनेजर ने भी कैशियर रोहित से 40 लाख रुपये मंगा लिए और बदमाश को दे दिए। तमंचों के बल पर रकम लेकर बदमाश फरार हो गया। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए आठ टीमें लगाई हैं। सीसीटीवी कैमरों में कई स्थानों पर बदमाश कैद हुआ है। पाया गया कि बदमाश बाइक पर मिल के रास्ते होते हुए बुढ़ाना रोड पर खेड़ीकरमू-लिलौन जाने वाले रास्ते से फरार हुआ है। हालांकि पुलिस अभी कुछ नहीं बता पा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर से भी मॉनिटरिंग 
इस मामले में शासन स्तर से भी मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिस से लगातार जानकारी मांगी जा रही है। इसके चलते अधिकारियों ने खुलासे के लिए शहर कोतवाली पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच, एसओजी, आदर्श मंडी, थानाभवन, सर्विलांस आदि टीमों के अलावा जिले के तेज तर्रार इंस्पेक्टर व दरोगा लगाए हैं।
 
विज्ञापन

मैनेजर ने कैशियर से कहा जो तुम्हें सही लगे, वैसा करो
शहर कोतवाली में मैनेजर नमन जैन निवासी बड़ौत जिला बागपत की तरफ से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बदमाश ने उन्हें एक पत्र पढ़ने के लिए दिया, जिसमें लिखा था कि आपके पास दस मिनट है। मुझे 40 लाख रुपये दे दो। रुपये नहीं दिए तो मैं तुमको मार दूंगा और खुद सुसाइड कर लूंगा। मैनेजर ने कैशियर रोहित कुमार को बुलाकर पूरी बात से अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने कैशियर से कहा कि इस स्थिति में वह सुपरवाइजर नहीं हैं, जो सही लगे, वो करो। इसके बाद कैशियर ने काउंटर से 500-500 के नोटों के 40 लाख रुपये केबिन में लाकर दिए। इसके बाद बदमाश बैग में रुपये रखकर उनके पीछे गन लगाकर गेट तक ले गया और बाइक से फरार हो गया।
 

बैंक कर्मचारी की भूमिका भी जांच के घेरे में
माना जा रहा है कि लूट की वारदात में बैंक के किसी कर्मचारी ने ही विभीषण की भूमिका निभाई है। पुलिस इस संदेह के आधार पर बैंक कर्मचारियों के बयान लेकर उनका बैंक ग्राउंड और फोन लोकेशन खंगाल रही है।
 

इन सवालों के जवाब अभी भी बाकी...
: आखिर बैंक मैनेजर ने सुसाइड नोट पढ़ने के बाद कैशियर को रुपये लाने या फिर नहीं लाने के निर्णय लेने की बात क्यों कहीं
: बिना बैंक के कर्मचारियों की मिलीभगत से अकेला एक बदमाश कैसे 40 लाख की लूट को बेखौफ होकर अंजाम दे सकता है
: लूट के बाद पुलिस को अधिकारियों ने अलर्ट कर दिया था, इसके बावजूद लुटेरा शिव मूर्ति, कोतवाली के सामने से होते हुए शुगर मिल वाले रास्ते से फरार हो गया, जबकि इन स्थानों पर पुलिस तैनात रहती है
: लूट के बाद कर्मचारियों ने लुटेरे को पकड़ने के बजाय बैंक का शटर क्यों और किसने कहने पर बंद किया, जबकि उसका पीछा किया जाता तो शायद वह पकड़ में आ सकता था
: बैंक में मास्क या फिर कपड़ा मुंह पर बांधकर घुसने वाले बदमाश को गार्ड ने गेट पर ही टोकना मुनासिब क्यों नहीं समझा।
: बैंक में बाहरी आने वाले लोागें की एंट्री रजिस्टर में क्या नहीं कराई जा रही थी।
 

ये बोले एएसपी
बैंक में 40 लाख रुपये की लूट के खुलासे के लिए पुलिस की आठ टीमें लगी है। पुलिस हर बिंदू पर गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- संतोष कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed