{"_id":"62c48f2a852930064919ec65","slug":"shamli-again-tops-in-sugarcane-production-shamli-news-mrt59579440","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना उत्पादन में शामली फिर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना उत्पादन में शामली फिर अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना उत्पादन में शामली फिर अव्वल
शामली। उत्तर प्रदेश गन्ना एवं चीनी, विभाग के जारी कर गई क्राप कटिंग के परिणामों के आधार पर शामली जिला गन्ना उत्पादकता में निरंतर चौथे वर्ष प्रथम स्थान पर आया है। इस साल फिर शामली जिला 1014.16 क्विंटल हेक्टेयर औसत उपज प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। दूसरे स्थान पर मुुजफ्फरनगर और तीसरे स्थान पर मेरठ जिला पहुंचा है।
आयुक्त गन्ना एवं चीनी, उत्तर प्रदेश के कार्यालय से जारी आंकड़ों के अनुसार शामली जिला लगातार चौथे बार प्रदेश में गन्ना उत्पादकता में प्रथम स्थान पाने का गौरव प्राप्त हुआ है। वर्ष 2018-19 में जनपद शामली की औसत उपज 962.12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रही है। , वर्ष 2019-20 में 990.64, क्विंटल प्रति हेक्टेयर, वर्ष 2020-21 में 1004.28 क्विटंल प्रति हेक्टेयर, एवं वर्तमान वर्ष 2021-22 में 1014.16 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादकता प्राप्त कर शामली जिला प्रथम स्थान पर रहा। मुजफ्फरनगर जिला 933.08 क्विंटल प्रति हेक्टेयर का उत्पादन प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहा है, जबकि मेरठ जिला 914.72 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादकता प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहा।
जिला गन्ना अधिकारी, विजय बहादुर सिंह ने बताया कि चार वर्ष से पूर्व भी बीच में एक वर्ष को छोड़कर शामली गन्ना उत्पादन में प्रथम स्थान पर रहा है। उन्होंने शामली जिले के सभी किसानों को बधाई दी है।
विज्ञापन
शामली कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर के कृषि वैज्ञानिक एवं गन्ना विशेषज्ञ डॉक्टर विकास कुमार मलिक ने बताया कि तकनीकी सहयोग एवं गन्ना विभाग की विभागीय योजनाओं के माध्यम से यह गौरव मिला है। शामली के प्रगतिशील कृषक नई-नई तकनीकों को अपनाकर गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में निरंतर उत्पादकता में वृद्धि कर रहे हैं।
जिले पिछले चार साल के गन्ना उपज का आंकड़ा
साल उपज प्रति क्विंटल हेक्टेयर में
2018-19 962.12
2019-20 990.64
2020-21 1004.28
2021-22 10012.16