फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: 'After distributing a small number of cylinders, said that the gas is finished', warehouse sealed

Shamli: 'थोड़े से सिलिंडर बांटकर कह दिया गैस खत्म', गड़बड़ी पर बैठी जांच, बाबरी में भारत एजेंसी का गोदाम सील

Wed, 22 Apr 2026 08:51 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 22 Apr 2026 08:51 PM IST
सार

बाबरी स्थित विश्वधारिणी भारत गैस एजेंसी के गोदाम पर वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर डीएम ने जांच बैठा दी। शिकायत सही पाई गई, तो गोदाम को सील कर दिया गया। अब उपभोक्ताओं में ये चिंता है कि गैस सिलिंडर कहां से मिलेगा। 

विज्ञापन
Shamli: 'After distributing a small number of cylinders, said that the gas is finished', warehouse sealed
गोदाम सील करती टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रसोई गैस सिलिंडर के वितरण में अनियमितताओं की शिकायत पर प्रशासन की टीम ने बाबरी स्थित विश्वधारिणी भारत गैस एजेंसी के गोदाम को सील कर दिया है। जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर से सही मिलान न होने पर यह सख्त कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

 
Trending Videos

उपभोक्ताओं की शिकायत और प्रशासन की जांच
स्थानीय उपभोक्ताओं ने गैस वितरण में पारदर्शिता की कमी और गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी। उपभोक्ताओं का कहना था कि सुबह से शाम तक कतार में खड़े रहने के बावजूद उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे वे काफी परेशान हैं। इस शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर, निधि भारद्वाज को तत्काल जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी के निर्देशानुसार, नायब तहसीलदार गौरव कुमार के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षक प्रदीप कुमार, एआरओ नरेंद्र कुमार और हल्का लेखपाल ओमकार सिंह की एक टीम बुधवार दोपहर करीब तीन बजे गैस एजेंसी पर पहुंची। अधिकारियों ने मौके पर गहनता से जांच-पड़ताल की और गैस से भरे व खाली सिलिंडरों के स्टॉक का रजिस्टर से मिलान किया।
 
विज्ञापन

स्टॉक रजिस्टर से मिलान न होने पर कार्रवाई
जांच के दौरान यह पाया गया कि स्टॉक रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड में सिलिंडरों की संख्या का सही मिलान नहीं हो रहा था, जो कि गैस वितरण में गड़बड़ी का संकेत था। इस अनियमितता को देखते हुए, उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने एजेंसी प्रबंधक अंकित कुमार की उपस्थिति में गैस एजेंसी के गोदाम को सील कर दिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि रसोई गैस वितरण में मिली अनियमितताओं के कारण गोदाम को सील किया गया है और इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
 

उपभोक्ताओं की चिंता और आश्वासन
प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान, कई उपभोक्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने गैस आपूर्ति को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। प्रशासन की टीम ने उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया कि जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी और उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
 

बार-बार हंगामे की स्थिति
यह पहली बार नहीं है जब बाबरी स्थित भारत गैस एजेंसी पर गैस को लेकर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया हो। पूर्व में भी उपभोक्ताओं ने शिकायत की थी कि कई-कई दिनों तक गैस का वितरण नहीं किया जाता था। जिस दिन वितरण होता था, उस दिन भी थोड़े से सिलिंडर वितरित करने के बाद यह कह दिया जाता था कि स्टॉक समाप्त हो गया है। इसके कारण कतार में खड़े उपभोक्ताओं को बिना गैस सिलिंडर लिए ही निराश होकर लौटना पड़ता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed