{"_id":"68aaedbe8ddb73197502792c","slug":"shamli-a-young-man-from-panipat-drowned-while-bathing-in-yamuna-his-friends-kept-making-noise-2025-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: यमुना में नहाते समय डूबा पानीपत से आया युवक, शोर मचाते रह गए साथी, तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: यमुना में नहाते समय डूबा पानीपत से आया युवक, शोर मचाते रह गए साथी, तलाश में जुटे गोताखोर
Sun, 24 Aug 2025 04:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 24 Aug 2025 04:17 PM IST
सार
पानीपत के मोहल्ला नूर वाला निवासी रामेश्वर मीणा अपने साथियों के साथ नहाने आया था। अचानक वह पानी के तेज बहाव में डूब गया। शनिवार के बाद रविवार को भी गोताखोरों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
यमुना में रामेश्वर की तलाश करते गोताखोर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना में स्नान करने के दौरान 28 वर्षीय रामेश्वर मीणा निवासी जयपुर हाल निवासी पानीपत गहरे पानी में डूब गया। शोर मचाने पर आए गोताखोरों ने मोटर बोट के सहारे तलाश थी, लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया है। युवक पत्थर लगाने का काम करता है।
विज्ञापन
हरियाणा के पानीपत के मोहल्ला नूर वाला निवासी रामेश्वर मीणा अपने साथी महेश मीणा, अनिल और राजेंद्र के साथ शनिवार शाम यमुना में स्नान करने आया था। सभी युवक हरियाणा की तरफ यमुना में स्नान करने लगे। इस दौरान रामेश्वर मीणा यमुना के गहरे पानी में डूब गया। उसे डूबता देख साथियों ने शोर मचा दिया। गोताखोरों ने मोटर बोट के सहारे रामेश्वर की तलाश की। देर रात तक भी उसका पता नहीं चलने पर गोताखोरों ने सर्च अभियान रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार सुबह 11 बजे गोताखोरों ने फिर से रामेश्वर की तलाश की, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया। रामेश्वर के बड़े भाई राजकुमार ने बताया कि वे मूल रूप से राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं। कई साल से पानीपत के मोहल्ला नूर वाला में रहकर टाइल पत्थर लगाने का काम करते हैं। वे दो भाई हैं जिसमें रामेश्वर मीणा उनका छोटा भाई है और अविवाहित है।