{"_id":"6adddfab7acd76f5040fc573","slug":"shamli-270-cases-of-english-style-liquor-being-transported-from-chandigarh-seized-driver-flees-2026-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शामली: चंड़ीगढ़ से लाई जा रही 270 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, मिनी ट्रक छोड़कर फरार हो गया चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: चंड़ीगढ़ से लाई जा रही 270 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, मिनी ट्रक छोड़कर फरार हो गया चालक
Sun, 25 Oct 2026 04:23 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 25 Oct 2026 04:23 PM IST
सार
करनाल की तरफ से आ रहे मिनी ट्रक को रोककर जांच की तो उसमें चंडीगढ़ में बिक्री वाली 270 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक के मालिक और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एफआईआर दर्ज
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
आबकारी विभाग ने मिनी ट्रक में लाई जा रही चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब की 270 पेटी बरामद की हैं। मिनी ट्रक का चालक मौके से भाग गया। आबकारी विभाग की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
आबकारी निरीक्षक विनय कुमार ने आदर्श मंडी थाने पर दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि करनाल की तरफ से आ रहे मिनी ट्रक को राज्य कर विभाग की सचल दल प्रथम इकाई ने रोककर जांच की तो उसमें चंडीगढ़ में बिक्री वाली 270 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। शराब से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखाने पर मिनी ट्रक को शराब सहित कब्जे में लेकर राज्य कर विभाग की टीम ने कब्जे में ले लिया और आबकारी विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शराब का भौतिक सत्यापन किया। चार पव्वे नमूने के लिए सील किए गए, जबकि शेष शराब 68 प्लास्टिक बोरियों में रखकर सील कर दी गई।
आबकारी निरीक्षक के अनुसार मिनी ट्रक क्रांति कुमार निवासी शिवपुरी खोजी, शाहजहांपुर के नाम पर है, जबकि चालक की पहचान नहीं हो सकी। उनका कहना है कि दूसरे राज्य की शराब को उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए लाई जा रही थी। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि आदर्श मंडी थाने मिनी ट्रक के मालिक व चालक के खिलाफ आदर्श मंडी थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
ये भी देखें...
यूपी: दारुल उलूम देवबंद के नाम से चल रहे सोशल मीडिया अकाउंट और चैनल फर्जी, मोहतमिम ने कह दी ये बात
ये भी देखें...
यूपी: दारुल उलूम देवबंद के नाम से चल रहे सोशल मीडिया अकाउंट और चैनल फर्जी, मोहतमिम ने कह दी ये बात