फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sewage treatment construction on Mamaur lake accelerated

मामौर झील पर सीवेज ट्रीटमेंट के कार्य में आई तेजी

Mon, 22 Aug 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sewage treatment construction on Mamaur lake accelerated
मामौर झील पर सीवेज ट्रीटमेंट निर्माण में आई तेजी
विज्ञापन

कई गांवों के किसानों को मिलेगी राहत
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। नमामि गंगे योजना के तहत जल निगम ने मामौर झील के पास 78.60 करोड़ की लागत में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण तेजी से शुरू कर दिया है। इससे किसानों को प्रतिवर्ष होने वाले फसलों में नुकसान से राहत मिलेगी।
नमामि गंगे योजनांतर्गत मामौर झील के गंदे पानी से निजात दिलाने के लिए जल निगम ने मामौर झील के पास कृषि उद्यान फार्म के सामने 8,400 वर्ग मीटर भूमि पर 78.60 करोड़ की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में कैराना से जाने वाले नाले का गंदा पानी व मामौर झील का गंदा पानी बड़े पाइपों से पहुंचाया जाएगा। जहां पर प्लांट में पानी को शुद्ध करने के बाद उसे यमुना में छोड़ा जाएगा। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद आसपास के गांव मामौर, मवी, पंजीठ, हैदरपुर, काकौर आदि में दूषित भूजल की समस्या का हल हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिदिन डेढ़ करोड़ लीटर पानी का होगा शोधन, खाद भी बनेगा
मामौर झील के पास बनने वाला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट 15 एमएलडी की क्षमता का होगा। जिसमें प्रतिदिन डेढ़ करोड़ लीटर गंदे पानी को शुद्ध करके यमुना में छोड़ा जाएगा। किसान अगर चाहेंगे तो उन्हें भी सिंचाई के लिए पानी दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त गंदे पानी से निकलने वाले मैले से खाद बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशकों से चली आ रही समस्या से मिलेगी निजात
बरसात के दिनों में मामौर झील से पानी की निकासी न होने के कारण ओवरफ्लो होकर टूट जाती है। झील का गंदा पानी आसपास के किसानों की हजारों बीघा फसलों को बर्बाद करता है। इसके अतिरिक्त कैराना से झील तक नाले से गंदा पानी जाता है। कच्चे नाले के कारण जमीन में भी रिसता रहता है। जिस कारण ग्रामीण पेयजल दूषित होने व इससे गांव में हेप्टाइटिस सी व कैंसर बीमारी फैलने की शिकायत करते रहते हैं। पंजीठ व मामौर में काला पीलिया का अधिक प्रकोप देखने को मिलता है। वहीं, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनने के बाद ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

कोट
नमामि गंगे योजना के तहत मामौर झील के पास 8400 वर्ग मीटर जमीन पर 78.60 करोड़ के बजट में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। यह प्लांट 2023 तक काम करना शुरू कर देगा।-शंभूनाथ तिवारी, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed