फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Several trains ran late hours, passengers are upset

कई ट्रेनें घंटों लेट चलीं, यात्री रहे परेशान

Sun, 09 Oct 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 09 Oct 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Several trains ran late hours, passengers are upset
train - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। हिंड और मनानी में अंडरपास का निर्माण के चलते दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेल मार्ग पर पांच घटे तक ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना प़डा है। 
विज्ञापन


उत्तर रेलवे द्वारा दिल्ली-शामली सहारनपुर में मानव रहित फाटकों पर अंडरपास का निर्माण  कराया जा रहा है। अंडरपास के निर्माण के चलते शनिवार-रविवार को  रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा पांच से छह घ्ंाटे का  ब्लाक लेकर अंडरपास का काम किया जाता है। अंडरपास निर्माण के चलते रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने शनिवार को दिल्ली- शामली, सहारनपुर  मार्ग पर ग्यारह बजे से लेकर शाम पांच बजे तक ब्लाक लिया गया था। हिंड और मनानी में सुबह ग्यारह बजे से अंडरपास का निर्माण शुरू कर दिया गया।  
विज्ञापन


शाम पांच बजे तक अंडरपास का निर्माण का कार्य पूरा किया गया। अंडरपास के निर्माण के चलते दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह ग्यारह बजे से लेकर पांच बजे तक दिल्ली- सहारनपुर जाने के लिए यात्री  परेशान रहे। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि सुबह दस बजे  शामली से दिल्ली जाने वाली 74025 पैसेंजर ट्रेन  शनिवार को पहले से ही स्थगित रही। सुबह 7.50 बजे दिल्ली से चलकर  सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 74021 को 11 बजे  शामली रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया।  


अपराह्न तीन बजे  74024  बनाकर  इस ट्रेन को शामली से दिल्ली के लिए चलाया गया। उन्होंने बताया कि हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के निकलने के बाद  हिंड में ब्लाक का कार्य शुरू       किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed