फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seven new flyovers will be built in the district

जिले में बनेंगे सात नए फ्लाईओवर

Fri, 18 Dec 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Seven new flyovers will be built in the district
शामली मेरठ करनाल मार्ग फाइल फोटो - फोटो : SHAMLI
जिले में बनेंगे सात नए फ्लाईओवर
विज्ञापन

शामली। मेरठ-करनाल फोरलेन का चौड़ीकरण और शामली बाईपास का निर्माण आगामी दो साल में पूरा हो जाएगा। गुजरात की डीआरए कंपनी को निर्माण कार्य के लिए अनुबंध किया जा रहा है। जिले में बिड़ौली यमुना पुल समेत सात फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। फोरलेन और शामली बाईपास की जद आए पांच गांवों के किसानों को 50 करोड़ रुपये में से 40 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरण किया जाएगा। बाईपास की भूमि अधिग्रहण होने के बाद गुजरात की कंपनी को फोरलेन और बाईपास निर्माण कार्य के लिए अनुबंध कर लिया जाएगा।
85 किमी लंबाई वाले मेरठ-करनाल फोरलेन पिछले चार साल से बना हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई की ओर से पिछले तीन साल से फोरलेन के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को बनाकर भेजा गया था। सड़क मंत्रालय से मेरठ-करनाल फोरलेन के चौड़ीकरण की धनराशि स्वीकृत करके गुजरात की डीआरए कंपनी को निर्माण कार्य के लिए अनुबंध किया जा रहा है। शहर को जाम से मुक्त करने के लिए फोरलेन में दिल्ली- शामली, सहारनपुर फोरलेन पर साईंधाम के पास से नए ब्राइपास की व्यवस्था की गई है। जिसमें शामली, गोहरनी, मुंडेट, बधेव, टिटौली, मुंडेट कला, टपराना गांवों शामिल करके तीन ए की कार्रवाई पूूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

दो माह पूर्व मेरठ-करनाल बाईपास की जद में आए किसानों को 50 करोड़ रुपये का मुआवजा धनराशी जिला प्रशासन को प्राप्त हो चुकी है। जिला प्रशासन 40 करोड़ रुपये का मुआवजा किसानों को वितरण हो चुका है। एडीएम वित्त अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि बाईपास की जद में टपराना गांव में भूमि अधिग्रहण कार्य चल रही है। 40 करोड़ रुपये का मुआवजा किसानों का वितरण किया जा चुका है। जल्द ही गोहरनी गांव में भूमि अधिग्रहण कार्य किया जाएगा। बाईपास में शामिल अन्य गांव का मुआवजा ओर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के अभियंता सतप्रकाश तिवारी ने बताया कि बिड़ौली यमुना पुल पर दो लेन का सेतु का निर्माण कराया जाएगा। बिड़ौली, झिंझाना गाड़ीवाला, टपराना समेत शामली जिले मेें सात नए ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। मेरठ-करनाल फोरलेन के चौड़ीकरण और बाईपास का निर्माण के लिए गुजरात की कंपनी डीडीआर ए के अनुबंध की प्रक्रिया पूरी होगी। शामली बाईपास की भूमि अधिग्रहण करने के बाद गुजरात की कंपनी डीडीआर ए के साथ दो साल के लिए अनुबंध किया जाएगा। गन्ना कटाई के साथ साथ बाईपास की भूमि पर अधिग्रहण की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed