फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Secondary students will study sitting at home on the app themselves

Shamli News: स्वयं एप पर घर बैठे पढ़ाई करेंगे माध्यमिक के विद्यार्थी

Sun, 26 May 2024 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 26 May 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Secondary students will study sitting at home on the app themselves
शामली। माध्यमिक शिक्षा परिषद अब विद्यार्थियों को घर बैठे पसंदीदा विषय पढ़ने की सुविधा दे रहा है। इसके लिए विभाग की तरफ से लांच किए गए स्वयं एप पर बच्चों का पंजीकरण कराना होगा। जिसके बाद वे मनचाहे विषय की पढ़ाई घर बैठे कर सकेंगे।
विज्ञापन

जनपद में 111 राजकीय, वित्तपोषित और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय संचालित है। कोरोन काल के दौरान स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था को लागू किया गया था। इसके अलावा छात्र-छात्राएं कोचिंग के माध्यम से भी शिक्षा ग्रहण करते हैं। आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चे ट्यूशन पढ़ने से वंचित रह जाते हैं। इसी को देखते हुए विभाग की ओर से स्वयं एप को लांच किया गया है। जिस पर विद्यार्थियों को अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके जरिए कक्षा 11 व 12 के छात्र हिंदी, गणित, भूगोल, संस्कृत, विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र, सामाजिक विज्ञान सहित अन्य विषयों की पढ़ाई ऑनलाइन कर सकेंगे।
विज्ञापन

एप से जुड़ने के बाद संबंधित विषयों के शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाई में मदद करेंगे। 21 सितंबर तक इस एप के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई की जा सकेगी। इस एप से पढ़ाई करने से ग्रीष्मावकाश के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई में मदद मिलेगी। इसके लिए विभाग की तरफ से सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को पत्र जारी कर एप के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग की यह पहल विद्यार्थियों के लिए काफी मददगार साबित होगी। एप में पाठ्यक्रम का तथ्यात्मक विवरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयं एप के बारे में सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को बताया जा चुका है। एप पर अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए है। ऑनलाइन शिक्षा के लिए यह एप बच्चों के लिए बहुत ही फायदेमंद होगा।
-जेएस शाक्य, डीआईओएस, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed