फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Schools will open from today after 25 days

25 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल

Sun, 06 Feb 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Schools will open from today after 25 days
शामली। कोरोना संक्रमण के कारण बंद चल रहे स्कूल-कॉलेज 25 दिन बाद सोमवार से कोविड प्रोटोकॉल के साथ खुलेंगे। शासन ने कोरोना संक्रमण की दर में कमी आने पर अग्रिम आदेशों तक कक्षा-9 से 12 तक की कक्षाएं चलाने की अनुमति दी है। इसके अलावा सभी डिग्री कॉलेजों को भी खोले जाने के आदेश जारी किए हैं। कॉलेजों को खोलने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

जनवरी माह में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने पर शासन ने सभी स्कूल कालेेजों में ऑफ लाइन कक्षाएं बंदकर ऑनलाइन संचालित करने के आदेश दिए थे। जिले में 12 जनवरी से स्कूल-कालेज बंद होने के कारण ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जा रही हैं। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर में लगातार कमी आने के कारण शासन ने सोमवार से कॉलेजों में कक्षा 9 से 12 तक और सभी डिग्री कालेजों को कोविड प्रोटोकॉल के साथ अग्रिम आदेशों तक खोलने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन ने मास्क की अनिवार्यता और कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना समेत सभी कोविड गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि सोमवार से कॉलेजों में कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं चलाने संबंधी शासन के आदेश प्राप्त हो गए हैं। सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को शासन के आदेशों से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले प्रधानाचार्य
श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली की प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका, आरके इंटर कॉलेज शामली के प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह ने बताया कि शासन के आदेशों के तहत कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए सोमवार से कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं संचालित की जाएगी। विद्यार्थियों को मैसेज भेजे गए हैं।
सीबीएसई सहोदय के अध्यक्ष सेंट आरसी स्कूल कैराना के प्रधानाचार्य यशपाल पंवार ने कहा कि सोमवार से स्कूलों को खोलकर कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं चलाई जाएगी। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली के प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप त्यागी ने बताया कि सोमवार को स्कूल नहीं खोल रहे हैं। इसकी वजह ये है कि स्कूल के वाहनों को चुनाव के लिए अधिग्रहण किया गया है। चुनाव से पहले सिर्फ एक या दो दिन स्कूल खोला जा सकता है। इसलिए उन्होंने 11 फरवरी से स्कूल खोलने का निर्णय लिया है।
-------
ये बोले अभिभावक
बेटा यश कक्षा-11 में बीएसएम स्कूल में पढ़ता है। उनका कहना है कि अभी कोरोना संक्रमण का खतरा है। इसलिए वह सोमवार को उसे स्कूल नहीं भेज रहे हैं। - तरुण सिंघल, मोहल्ला हनुमान रोड
बेटी अंजनी कक्षा-9 में सेंट आरसी स्कूल में पढ़ती है। अभी कोरोना के केस मिल रहे हैं, इसलिए वह उसको स्कूल नहीं भेजेंगे। - अमित निर्वाल, मोहल्ला माजरा रोड

बेटी रिया कक्षा 10 में सेंट आरसी स्कूल में है। इस बार उसकी बोर्ड परीक्षा है। स्कूल में परीक्षा की तैयारी अच्छे से हो सकेगी। इस वजह से वह सोमवार से उसे स्कूल भेजेंगे। - संजय वर्मा, मोहल्ला विवेक विहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed