फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   school ka bahiskar

बच्चे को सेंडल लेकर घुमाया था, अब पंचायत में किया स्कूल का बहिष्कार

Fri, 14 Oct 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 14 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
school ka bahiskar
school - फोटो : demo pic
शामली के कांधला में बच्चे के गले में सैंडल डालकर स्कूल में घुमाए जाने के मामले में एक पंचायत की गई। जिसमें स्कूल के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने गांव में पहुंची स्कूल की बस को भी बैरंग ही लौटा दिया।गांव भभीसा निवासी वीरेंद्र ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसका बेटा गांव डांगरौल स्थित स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है। एक सप्ताह पूर्व छात्र स्कूल में जूते के स्थान पर सैंडल पहनकर पहुंच गया। आरोप है कि एक अध्यापक ने छात्र की पिटाई की और उसके गले में सैंडल डालकर उसे स्कूल के ग्राउंड में घूमाया गया। इसके बाद छात्र की हालत बिगड़ गई। विरेंद्र ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


गांव वासी सोहनवीरी, हरीश शर्मा, वीरेंद्र सिंह, राजीव कुमार, पिंटू आदि लोगों ने बताया कि मामले को लेेकर गांव में बुधवार को एक पंचायत की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि स्कूल का गांव के लोग पूरी तरह से बहिष्कार करेंगे और जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई न हुई तो गांव के लोग एक जुट होकर स्कूल के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गांव में जब स्कूल बस बच्चों को लेेनेे के लिए पहुंची तो गांव के लोगों ने अपने बच्चों को स्कूल में भेजने से मना कर दिया। जिस कारण स्कूल बस गांव से बैरंग लौट गई। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed