फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   School did not open for two and a half months

ढाई माह से स्कूल खुला न शिक्षक आए

Mon, 15 Mar 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
School did not open for two and a half months
बाबरी क्षेत्र के गांव लाडो मजरी प्राथमिक विद्यालय में लगा ताला - फोटो : SHAMLI
बाबरी। रायपुर गांव के मजरा लाडोमजरी के प्राथमिक विद्यालय में तैनात एकमात्र शिक्षक के लगातार गैरहाजिर रहने से ढाई माह स्कूल नहीं खुला है। बच्चों को बैग, जूते, स्वेटर आदि भी नहीं मिले हैं। छात्र शुरुआत में कई दिन तक स्कूल आए और ताला बंद देखकर लौट गए। अब उन्होंने आना ही बंद कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव लाडोमजरी में स्थित प्राथमिक विद्यालय में 32 छात्र पंजीकृत हैं। स्कूल में प्रधानाचार्य हितेश कुमार व शिक्षक अरविंद कुमार की तैनाती थी। कुछ समय पूर्व प्रधानाचार्य हितेश कुमार को एआरपी के पद पर तैनात कर दिया गया, जबकि दूसरे शिक्षक अरविंद कुमार को प्रधानाचार्य का चार्ज सौंप दिया गया। करीब ढाई माह से अरविंद कुमार स्कूल नहीं आए हैं। इससे स्कूल पर ताला लटका रहता है। सोमवार को भी स्कूल में ताला लटका रहा। लगातार स्कूल बंद रहने से छात्र-छात्राओं ने आना ही बंद कर दिया है।
विज्ञापन

--------------
बोले अभिभावक...
गांव हिरनवाड़ा निवासी पंकज कुमार ने बताया कि मोहल्ले के सभी बच्चे एक मार्च से अन्य स्कूलों में जा रहे हैं। उनका पुत्र आदित्य भी इसी स्कूल में पढ़ता है लेकिन शिक्षक के नहीं आने से स्कूल नहीं खुल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
लाडोमजरी निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया उनके पुत्र अनिकेत कई दिनों तक सुबह को तैयार होकर स्कूल गया लेकिन ताला लगा होने पर लौट आता था। अब उसने स्कूल की तरफ ही जाना बंद कर दिया है।
-----------
लाडोमजरी निवासी महिला मंतलेश ने बताया उसकी पुत्री कक्षा पांच में है, लेकिन स्कूल नहीं खुल रहा है जिसके चलते पढ़ाई नहीं हो पा रही है। स्कूल से बैग, जूते, स्वेटर आदि भी नहीं मिले हैं।

--------
इन्होंने कहा...
खंड शिक्षा अधिकारी संजय डबराल ने बताया कि विद्यालय में दूसरे अध्यापक की नियुक्ति के आदेश किए जा रहे हैं। मंगलवार से स्कूल में शिक्षण कार्य सुचारू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed