फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Santosh Devi victorious faction in the election district plan

जिला योजना चुनाव में संतोष देवी गुट विजयी

Thu, 17 Mar 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Thu, 17 Mar 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Santosh Devi victorious faction in the election district plan
जिला योजना समिति के चुनाव में विजयी सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
शामली । जिला योजना समिति के 9 पदों के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी गुट विजयी रहा। विरोधी गुट वोट डालने ही नहीं आए। कलक्ट्रेट में डीएम ओपी वर्मा ने जिला योजना समिति के विजयी सदस्यों को  प्रमाणपत्र वितरित किया। 
विज्ञापन


जिला योजना समिति के 9 सदस्य पदों के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी गुट के जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, चांदवीर, मुकेश सैनी, गुलशन, बिलिकश, जाहिद, वर्षा, सुषमा चौहान, सुनील कुमार ने तथा जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान गुट की ओर से जिला पंचायत सदस्य  मोहसीन व अनिल टीनू ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जिला योजना समिति के नामांकन पत्र वापस लिए जाने की तिथि 12 मार्च थी। 
विज्ञापन


वापसी की तिथि में जिला पंचायत सदस्य ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया था। अनारक्षित महिला सुषमा, गुलशन, अनुसूचित जाति से चांदवीर, अनुसूचित महिला से वर्षा पिछड़ी जाति से बिलकिश निर्विरोध चुनी गई थी। बुधवार को कलक्ट्रेट डीएम कोर्ट में जिला योजना समिति सदस्य पद के प्रत्याशी मुकेश सैनी, अनुज चौहान, जाहिद व सुनील चौधरी के लिए पीठासीन अधिकारी एसडीएम ऊन अवधेश कुमार की मौजूदगी में दोपहर एक बजे तक  जिला पंचायत अध्यक्षा संतोष देवी, जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, चांदवीर, मुकेश सैनी, गुलशन, बिलकिश, मास्टर जाहिद, देशराज भनेड़ा, सुधीर, वर्षा, सुनील चौधरी सुषमा चौहान ने अपनी वोट डाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान अवधि तीन बजे तक विरोधी गुट जिला पंचायत सदस्य व जिला योजना समिति सदस्य अनिल टीनू व मोहसिन के लिए वोट डालने नही आ पाए है।     तीन बजे के बाद पीठासीन अधिकारी एसडीएम ऊन अवधेश कुमार ने जिला योजना समिति के सदस्य के लिए मुकेश सैनी, अनुज चौहान, मास्टर जाहिद, सुनील चौधरी को विजयी घोषित कर दिया। कलक्ट्रेट         में डीएम ओपी वर्मा ने सभी   विजयी जिला योजना समिति सदस्यों को प्रमाण पत्र जारी किए। मतदान              व मतगणना के दौरान सुरक्षा के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed