फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sanjeev died due to heart attack

हार्ट अटैक से हुई थी संजीव की मौत

Sat, 06 Nov 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev died due to heart attack
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांति नगर में तीन दिन पहले पटाखा छुड़ाने के विवाद को लेकर मारपीट और पथराव के बाद संजीव की मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक होने से आया है। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शांतिनगर में मंगलवार रात को मोहल्ले में कुछ युवक हथोड़ी से पटाखा छोड़ रहे थे। तेज आवाज व धुआं घर में घुसने पर संजीव सैनी (38) ने युवकों से पटाखा न छोड़ने के लिए कहा, जिसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आरोपियों ने संजीव के दो बच्चों के साथ मारपीट करते हुए पथराव कर दिया था। इसी दौरान गोशाला रोड निवासी राहुल दीपावली की मिठाई लेकर संजीव के घर पहुंचा तो पथराव के दौरान सिर में ईंट लगने से वह भी घायल हो गया था। पुलिस ने घटना की जानकारी ली थी और राहुल को सीएचसी में भर्ती कराया। उसके साथ ही संजीव सैनी भी अस्पताल पहुंचा तो उसकी अचानक तबियत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। परिजन उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए थे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत हार्ट अटैक से होना आया है। इस मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed