{"_id":"5e88c7b38ebc3e78a9032f46","slug":"sanitized-the-surrounding-area-including-the-mosque-shamli-news-mrt476523510","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद समेत आसपास के इलाके को सैनिटाइज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद समेत आसपास के इलाके को सैनिटाइज किया
विज्ञापन
शामली/थानाभवन। शामली में दिल्ली रोड स्थित मस्जिद में असम के जमाती के कोरोना संक्रमित मिलने पर सैनिटाइजेशन का कार्य हुआ।
नगरपालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी ने बताया कि शनिवार को पालिका टीम ने दिल्ली रोड स्थित मस्जिद को सैनिटाइज किया गया। इसके साथ मस्जिद के आसपास के मोहल्ले, गलियां और उसके निकट की दूसरी मस्जिद और मदरसे को सैनिटाइज किया गया है। उधर, थानाभवन के भैंसानी इस्लामपुर की मस्जिद में ठहरी जमात के दो जमातियों के कोरोना संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने गांव में उनके संपर्क में आने वालों की जानकारी जुटाई। सीएचसी थानाभवन के चिकित्साधीक्षक ने बताया कि आशाओं ने घर-घर जाकर मस्जिद में रहने वाले जमातियों से संपर्क में आने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी ने बताया कि कि लोगों को एहतियात के तौर पर 14 दिन तक मस्जिद में न जाने की सलाह दी गई है।
वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी
कैराना। शनिवार को सोशल मीडिया फेसबुक पर वायरल हो रही वीडियो चर्चा का विषय बनी रही। वायरल वीडियो में बोल रहे युवक ने अपने को कैराना क्षेत्र का बताते हुए कहा कि वे 30 जमाती कैराना से मथुरा में आए हैं। प्रशासन ने उनके स्वास्थ्य को लेकर 14 दिन के लिए क्वारंटीन में रखा हुआ है। वहां उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। प्रशासन, मेडिकल स्टाफ और मरकज के लोग उनकी पूरी मदद कर रहे है।