{"_id":"5c51e2dbbdec223c5d7e2c56","slug":"sandhikt-haalat-me-yuvak-ko-goli-lagi","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक को गोली लगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक को गोली लगी
Wed, 30 Jan 2019 11:24 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव वेदखेड़ी में घेर में सो रहा युवक संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गया। परिजनों ने घायल युवक को शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से युवक को मेरठ रेफर किया गया। पुलिस ने गांव में पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की।
मंगलवार रात गांव वेदखेड़ी निवासी अंकित सैनी अपने घेर में सो रहा था। बुधवार सुबह अचानक कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली चलने की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो युवक खून से लथपथ चारपाई पर घायलावस्था में मिला। युवक को गोली लगी देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन फानन में परिजन घायल अंकित को लेकर शामली के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत के चलते युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है । थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि युवक को गोली लगने की सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर घटना की छानबीन की। युवक को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर किया गया है। अभी इस मामले में तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।