{"_id":"61a7165ecf73950167364448","slug":"samples-for-six-people-who-returned-from-abroad-shamli-news-mrt5670469188","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से लौटे छह लोगों के लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से लौटे छह लोगों के लिए सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश से लौटे छह लोगों के लिए सैंपल
शामली। विदेशों में मिले कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर जिले में विदेश से आने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है। जिले में अभी तक छह लोग विदेश यात्रा से लौटे हैं। इनमें दो लोगों के मोबाइल बंद मिलने से स्वास्थ्य को मशक्कत करनी पड़ी। बाद में उनसे संपर्क होने पर सभी छह लोगों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने तक उन्हें एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
कोरोना का नए स्वरूप ओमिक्रॉन का संक्रमण विदेशों में फैल रहा है। कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए जनपद में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बचाव के लिए तैयारी की गई है। शासन के निर्देश पर विदेश से आने वालों पर खास निगाह रखी जा रही है। जिले में विदेश यात्रा से छह लोग लौटे हैं। सोमवार को शासन स्तर से इनकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिलने पर इनसे संपर्क साधा गया। बताया गया है कि इनमें से एक गांव के रहने वाले दो लोगों के मोबाइल फोन बंद मिले थे। उस गांव में टीम पहुंची तो वहां पर उनके बारे में जानकारी नहीं हो पाई थी। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई।
मंगलवार को दोनों लोगों के बारे में पता चलने पर उनकी कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए। महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. शाइस्ता नाज ने बताया कि शासन स्तर से अभी तक विदेश से आने वाले छह लोगों की जानकारी मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए हैं। सैंपलों की रिपोर्ट आने तक उन्हें एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि ओमिक्रॉन से प्रभावित देशों से कोई व्यक्ति जिले में नहीं आया है।
विज्ञापन
वहीं, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर शासन से मिले दिशा-निर्देशों के तहत विदेश से आने वाले लोगों की सैंपलिंग, कॉट्रेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। इसके अलावा जिले में सभी छह ऑक्सीजन प्लांट तैयार हैं। जिला अस्पताल में 200 बेड की व्यवस्था की गई है। चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की मॉक ड्रिल कराई जा चुकी है। इसके अलावा फोकस सैंपलिंग की जा रही है। इसमें तीन दिवसीय क्लोज कैंपस वाले एरिया में सैंपल लेने का तीन दिवसीय अभियान शुरू किया गया है।