{"_id":"57deda554f1c1b0e4ea82710","slug":"sammelan-ke-bahane-kiya-shati-pardarshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मेलन के बहाने किया शक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मेलन के बहाने किया शक्ति प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
शामली सम्मेलन में शामिल होने के लिए जाते सपाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में कार्यकर्ता बूथ सम्मेलन के बहाने सपा प्रत्याशी मनीष चौहान ने विधानसभा चुनाव के लिए शक्ति प्रदर्शन भी कर दिया। सम्मेलन में पहुंचने के लिए कांधला से शामली तक सपाइयों का काफिला जुलूस की शक्ल में आया। जगह-जगह सम्मान हुआ, तो ढोल नगाड़े बजाकर कार्यकर्ता नाचते हुए जोश दिखाने में पीछे नहीं रहे।
रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने के लिए सपा के केबिनेट मंत्री ठाकुर ओमप्रकाश सिंह और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मोहम्मद अब्बास को कांधला की तरफ से शामली लाया गया। उनके साथ सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह और सपा प्रत्याशी मनीष चौहान भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। शहर में घुसते ही अजंता चौक पर नारेबाजी के साथ कार्यकर्ता फव्वारा चौक पर पहुंचे।
वहां से एमएसके रोड से शिवचौक, भिक्की मोड़ और धीमानपुरा फाटक से होते हुए एसटी तिराहे के पास रजवाड़ा फार्म हाउस पर पहुंचे। इस दौरान सड़क के दोनों ओर सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ बाइकों, ट्रैक्टर ट्राली और अन्य वाहनों पर सवार थी। जाहिर है सपा प्रत्याशी मनीष चौहान ने कार्यकर्ता सम्मेलन के सहारे संदेश देने का प्रयास किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनके साथ समर्थन की यह स्थिति है।