फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Samajwadi Party committed to the welfare of the poor

Shamli News: समाजवादी पार्टी गरीबों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध-

Sun, 01 Jan 2023 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party committed to the welfare of the poor
समाजवादी पार्टी गरीबों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध
विज्ञापन

शामली। नव वर्ष के अवसर पर समाजवादी पार्टी ने बढ़ती ठंड को देखते हुए भैंसवाल रोड पर गरीबों को कंबल व भोजन का वितरण किया। इस अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं व पुरुषों को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर निर्वाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी शुरू से ही गरीबों के कल्याण के लिए नीतिगत प्रयास करती रही है लेकिन आज भी काफी लोग खुले आसमान के नीचे रात गुजारने के लिए मजबूर हैं। संजीव राझड़ ने कहा कि जिले में कई दिनों से शीतलहर का प्रकोप जारी है, जिससे लोगों को काफी कष्ट हो रहा है, उन लोगों के लिए यह हमारा छोटा सा प्रयास है। रविंद्र पाल पूर्व सचिव समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने कहा कि भाजपा की आर्थिक नीतियों के कारण बहुत से लोग बेरोजगार हो गए हैं तथा कष्ट का जीवन जी रहे है।

समाजवादी पार्टी ने हमेशा गरीबों के लिए और उनके पक्ष में कार्य किया है तथा आगे भी करती रहेगी। विक्की प्रधान कसेरवा, बिट्टू प्रधान ताना, सलेक चंद, रहीस मिर्जा एवं खूशनूद ने कार्यालय पर नए सदस्य बनाए। प्रो. सुधीर पंवार ने कार्य की सराहना करते हुए पार्टी के नए सदस्य बनाने का का सुझाव दिया। इस अवसर पर बिट्टू पांचाल, अर्जुन सिंह, आकाश कुमार, तारा राजपूत ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed