फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   samajikta ki chasni se sarabor chunavi maharathi

सामाजिकता की चाशनी से सराबोर चुनावी महारथी

Sun, 11 Dec 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
samajikta ki chasni se sarabor chunavi maharathi
चुनावी तैयारी में जुटे नेतागण। - फोटो : अमर उजाला
शामली। फरवरी में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहटों के बीच चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे राजनीतिक महारथी सामाजिकता की चाशनी से सराबोर हो गए हैं। शादी समारोह हो या किसी के यहां तेरहवीं, हर कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। आलम यह है कि जितने भी कार्यक्रमों का न्यौता मिले या किसी के यहां दुखद घटना की सूचना मिले, तो वहां जाना नहीं भूल रहे। वैसे तो राजनीतिक लोगों का सामाजिक कार्यक्रमों में आना जाना लगा रहता है, मगर चुनावी समर में सामाजिकता के लिहाज से नेताओं की सक्रियता को कुछ ज्यादा ही  बढ़ गई है। इतना ही नहीं, शादी समारोह अथवा किसी जिम्मेदार व्यक्ति के यहां कुशलक्षेम पूछने जाने तथा धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के फोटो तक सोशल मीडिया (खासकर व्हाट्सएप) पर प्रसारित कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इशारा साफ है कि चुनावी तैयारी में जुटे नेता इसी प्रयास में लगे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच अपने सामाजिक संबंध मजबूत किए जाएं। ताकि टिकट फाइनल होने पर चुनाव में उनकी सामाजिक छवि काम आ जाए। शामली सीट पर टिकट की दावेदारी कर रहे  एक भाजपा नेता ने शनिवार को गांव भाज्जू में 94 वर्षीय व्यक्ति से मिलने पहुंचे, तो वहां से फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि रोजाना करीब 20 जगह कार्यक्रमों में जाना हो रहा है। इनके अलावा भी     टिकट की दावेदारी करने वाले कई भाजपा नेता अपनी सामाजिकता को मजबूत करने में लगे हुए हैं तथा कार्यक्रमों के फोटो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शामली के अलावा थानाभवन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे नेताओं की स्थिति भी यही है। जहां से भी न्यौता आए, उस कार्यक्रम में शामिल होना और फिर वहां से फोटो सोशल मीडिया पर डाले जा रहे हैं। दो नेताओं से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 15 से 20 कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं, जिनमें शादी समारोह, तेरहवीं और धार्मिक कार्यक्रम प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed