फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Safe delivery of two women in an ambulance

अलग-अलग स्थानों पर एंबुलेंस में दो महिलाओं को हुआ सुरक्षित प्रसव

Wed, 06 Apr 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Safe delivery of two women in an ambulance
शामली/थानाभवन। शामली व थानाभवन क्षेत्र में अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में दो महिलाओं की डिलीवरी हो गई। दोनों मामलों में जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब नौ बजे सरकारी एंबुलेंस में गांव सिक्का से प्रसव पीड़ा होने पर महिला को सीएचसी शामली ले जाया जा रहा था। एंबुलेंस पर ईएमटी रूपेंद्र पाल ओर चालक कपिल कुमार थे। ईएमटी ने बताया कि रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर एंबुलेंस को रोकना पड़ा। इसके बाद आशा भारती की मदद से महिला को सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला से बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर दोनों स्वस्थ हैं।

इसके अलावा मंगलवार दोपहर गांव भनेड़ा उद्दा से एंबुलेंस 108 पर गर्भवती महिला की डिलीवरी के लिए कॉल आयी। चालक सतेंद्र व ईएमटी मदनपाल गांव में गर्भवती महिला को लेने पहुंचे। सीएचसी थानाभवन जाते समय रास्ते मे गांव मंटी हसनपुर के पास महिला को तेज प्रसव पीड़ा हुई। ईएमटी मदनपाल ने महिला की हालत देखते हुए रास्ते में ही एंबुलेंस रुकवा ली और आशा फिरदौस की सहायता से डिलीवरी एंबुलेंस में ही कराई। इसके बाद महिला व बच्चे को सीएचसी थानाभवन में भर्ती कराया गया। एएनएम कविता ने बताया कि महिला व बच्चा बिल्कुल ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed