फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ryan and Gazala were first in the race

दौड़ में रियान और गजाला रहे प्रथम

Wed, 24 Nov 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ryan and Gazala were first in the race
झिंझाना क्षेत्र के गांव उदपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में कब्बडी खेलती प्राथमिक स्कूल क? - फोटो : SHAMLI
दौड़ में रियान और गजाला रहे प्रथम
विज्ञापन

शामली, झिंझाना। न्याय पंचायत ऊदपुर की एक दिवसीय संकुल स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय काला माजरा में किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि उतर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक ऊन के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा व ग्राम प्रधान ने किया।
खेलकूद प्रतियोगिता में लगभग 600 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के जूनियर स्तर पर खो खो पुरुष वर्ग में बिड़ौली सादात प्रथम, ऊदपुर द्वितीय, महिला वर्ग में ऊदपुर प्रथम, म्यान कस्बा द्वितीय स्थान पर रहा। कबड्डी प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में बिडौली सादात प्रथम, अजीजपुर द्वितीय, महिला वर्ग में अजीजपुर प्रथम, ऊदपुर द्वितीय स्थान पर रहा। 100 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में रियान बिड़ौली सादात प्रथम, आरिफ अजीजपुर द्वितीय, महिला वर्ग में गजाला अजीजपुर प्रथम, प्रिया म्यान कस्बा द्वितीय, 200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में फरमान बिड़ौली सादात प्रथम, अक्षय सकौती द्वितीय, महिला संवर्ग में अंकिता म्यान कस्बा प्रथम, नसरीन ऊदपुर द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कुश्ती में जूनियर हाई स्कूल म्यानकस्बा, प्राथमिक विद्यालय शीतलगढ़ी, सिंगापुर व सकौती के साथ-साथ डेरा बख्शीश का दबदबा अंत तक बना रहा। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक ऊन अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी ऊन संजय डबराल, पुष्पेंद्र कुमार, अनुज कुमार, अबलीश कुमार, मनीष कुमार, ललिता चौहान, पूनम मलिक, अमृता सैनी, कृष्णा, मोना, राजेंद्र, करनजीत, शशिकांत, शुभम कौशिक, मदन आदि मौजूद रहे।

झिंझाना क्षेत्र के गांव उदपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में सम्मानित शिक्षक

झिंझाना क्षेत्र के गांव उदपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में सम्मानित शिक्षक- फोटो : SHAMLI

थानाभवन ख़यावड़ी गांव के प्राथमिक विद्यालय में प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथि

थानाभवन ख़यावड़ी गांव के प्राथमिक विद्यालय में प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथि- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed