फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ruckus in protest against installation of meters on tube wells, siege of JE

नलकूपों पर मीटर लगाने को लेकर हंगामा, जेई का घेराव

Thu, 19 May 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in protest against installation of meters on tube wells, siege of JE
शामली क्षेत्र के गांव टिटौली बिजली घर पर जेई का घेराव कर वार्ता करते किसान। - फोटो : SHAMLI
नलकूपों पर मीटर लगाने के विरोध में हंगामा, जेई का घेराव
विज्ञापन

शामली। टिटौली बिजलीघर से जुड़े गांव के किसानों ने नलकूपों पर मीटर लगाए जाने के विरोध में हंगामा किया। मीटर लगाने आई टीम को लौटा दिया। बिजलीघर पहुंचकर जेई का घेराव किया। किसानों ने अधिशासी अभियंता के नाम ज्ञापन जेई को सौंपकर नलकूपों पर मीटर न लगने देने का एलान किया।
टिटौली बिजलीघर से टिटौली के अलावा टपराना, नया गांव, गुर्जरपुर, सेवापुर, अगड़ीपुर गांवों में विद्युत आपूर्ति होती है। बुधवार को इन गांवों में नलकूपों पर मीटर लगाने के लिए टीम पहुंची तो किसान आक्रोशित हो उठे और हंगामा कर दिया। किसानों ने उन्हें मीटर नहीं लगाने दिए और बैरंग ही लौटा दिया। इसके बाद किसान एकत्रित होकर बिजलीघर पहुंचे और अवर अभियंता रवि शंकर का घेराव किया। किसानों ने कहा कि नलकूपों पर मीटर नहीं लगने दिया जाएगा। चेतावनी दी कि निगम ने जबरन मीटर लगाने का प्रयास किया तो किसान उग्र आंदोलन करेंगे। अवर अभियंता को अधिशासी अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर उपेंद्र, सुरेंद्र, देवेंद्र पाल, नाजिम टपराना, जितेंद्र, नरेशपाल, भूपेंद्र, सतेंद्र कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

- पहले भी कई गांव में हो चुका है विरोध
जिले के कई गांवों में नलकूपों पर मीटर लगाए जाने का पहले भी विरोध हो चुका है। जिले के गांव खोड़समा, टोडा, जिजौला व बल्ला माजरा में विद्युत निगम ने मीटर लगाने की शुरूआत की थी। जिस पर जमकर हंगामा हुआ था। कई गांवों के किसानों ने अपने नलकूपों पर लगाए मीटर उखाड़कर चौसाना बिजलीघर पर धरना दिया था। जिसके बाद से इन गांवों में नलकूपों पर मीटर लगाने का कार्य रोक दिया गया था। इसके अलावा कांधला क्षेत्र के किसान इस संबंध में एमएसली विरेंद्र सिंह से मिलकर मीटर लगाने की कार्रवाई रुकवाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 34126 नलकूप हैं जिले में
जिले में नलकूपों की संख्या 34126 है। वर्ष 2019 से नए नलकूपों पर मीटर लगने शुरू हुए थे। इससे पहले के नलकूपों पर मीटर नहीं लगे हैं। विद्युत निगम ने अपने 100 दिन के प्राथमिकता वाले कार्यों में सभी नलकूपों पर मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लेकिन किसानों के विरोध के चलते यह लक्ष्य तय समय में पूरा होता मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed