{"_id":"583dcef24f1c1b0f1ede6434","slug":"rs-figure-was-reached-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"गया था रुपये निकालने, पहुंच गया जेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गया था रुपये निकालने, पहुंच गया जेल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
public news
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बैंकों और एटीएम के बाहर भीड़ लगने और हंगामे के मामले अक्सर हो रहे हैं, सोमवार शाम हंगामे के कारण एक छात्र हवालात तक पहुंच गया। वह रुपये निकालने एटीएम पर पहुंचा था, जहां हंगामा होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
शामली के मोहल्ला धर्मपुरा निवासी श्रीपाल का बेटा सन्नी एमए का छात्र है। सोमवार शाम वह एमएसके रोड पर एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने गया था। एटीएम के बाहर काफी भीड़ थी। एटीएम से जब रुपये निकलने बंद हो गए, तो भीड़ ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और हंगामा शांत कराने लगे।
आरोप है कि एक सिपाही ने सन्नी को हड़काया, तो वह सिपाही से भिड़ गया तथा वर्दी तक फाड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई। मंगलवार को शांति भंग के आरोप में चालान करके उसे एसडीएम कोर्ट में पेश कर दिया गया। वहां सन्नी के परिवार की महिलाएं तथा अन्य लोग पहुंच गए तथा सन्नी को जमानत पर छोड़ने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बताया कि आरोपी सन्नी ने सिपाही से हाथापाई की और वर्दी फाड़ने की कोशिश की। इसके चलते मजिस्ट्रेट ने सन्नी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि सन्नी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
सुबह से लाइन में लगकर भी मिले सिर्फ दो हजार
गढ़ीपुख्ता। नोटबंदी को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों का हाल बुरा है। सुबह से लाइन में लगने के बाद भी पैसा नहीं मिल पा रहा है। मंगलवार को गढ़ीपुख्ता कस्बे में स्थित पीनएबी बैंक की शाखा पर सुबह से भारी भीड़ रही। घंटों लाइन में लगने के बाद भी पैसा न मिलने पर लोगों ने हंगामा कर दिया।
बताया कि बैंक मैनेजर कृपाल सिंह नेेे मंगलवार का दिन पैसे देने के लिए फिक्स किया हुआ है। बाकी दिनों में आसपास के गांव वालों को दिया जाता है। बैंक अन्य दिन तो सभी को चार हजार रुपये दिए जा रहे थे, लेकिन जब कस्बे का नंबर आया तो सिर्फ दो ही हजार रुपये दिए जा रहे है। जिससे घर में 10 आदमियों के परिवार को दो हजार में क्या होगा। वही दो घंटे बाद ही कैश समाप्त बताकर पैसे देने से मना कर देते हैं।
आरोप लगाया कि बैंक रिजर्व बैंक की जारी गाइड लाइन पर खरा नही उतर रहा है। रिजर्व बैंक ने सप्ताह में 24 हजार रुपये देने के लिए कहा गया है, लेकिन बैंक से काफी मशक्कत के बाद दो हजार रुपये भी नहीं मिल पा रहे हैं। इस दौरान मौके पर हंगामा करने वालों में नईमा, संजीव, असलम, राशिद, इकराम, अंकुश, मांगेराम, फरजाना, अमीना, याकूब, अमजद, सलमान, जुबेदा, रहीसा, नौशाद, अंकित आदि मौजूद रहे।
कैश खत्म होने पर बैंक का शटर बंद किया
बाबरी/शामली। बाबरी स्थित पीएनबी में कैश खत्म होने पर लोगों ने हंगामा करते हुए बैंक का शटर बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालते हुए लोगों को शांत किया। मंगलवार को नगर के पंजाब नेशनल बैंक में दोपहर करीब डेढ़ बजे कैश खत्म हो गया। जिस पर लोगों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने शटर बंद कर बैंक मैनेजर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर बाबरी हल्का इंचार्ज सब इंस्पेक्टर शिव कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया। मौके पर मोशीन खान, सुबोध कुमार, राहुल कुमार, ठाकुर नरेंद्र, आमिर सलमानी, सतीश कुमार, सोनू शर्मा, ओमवती, रीना पुष्पा आदि मौजूद रहे।