फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Robber injured after being shot in encounter, accomplice absconding

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से लुटेरा घायल, साथी फरार

Sun, 17 Jul 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Robber injured after being shot in encounter, accomplice absconding
बाबरी क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल बदमाश - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबरी (शामली)। पुलिस और एसओजी के साथ शुक्रवार देर रात मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। इसके अतिरिक्त पुलिस ने लूट की योजना बनाते दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। घायल और गिरफ्तार बदमाश 15 दिन पहले गांव बंतीखेड़ा में महिला से कुंडल लूट की घटना में शामिल थे। उनके कब्जे से लूटे गए कुंडल, तमंचा, कारतूस और दो चाकू बरामद किए हैं।
एसएसपी अभिषेक ने बताया कि बीती एक जुलाई की रात बाबरी क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी महिला आसमां से सोने के कुंडल व सोने का ताबीज लूट लिया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसएसपी के मुताबिक शुक्रवार देर रात में बाबरी पुलिस और एसओजी ने मुुखबिर से जानकारी पाकर बंतीखेड़ा में हुई लूट की घटना में शामिल बदमाश जोगेंद्र उर्फ जोगी निवासी ग्राम योगेंद्रनगर थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर और उसके साथी दीपक निवासी गांव इनामपुरा थाना मंडावर जिला बिजनौर को बुटराड़ा लोई नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जोगेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसके गांव के बंटी ने उन्हें बुलाया था। इसके बाद बंटी की तलाश की गई तो बुटराड़ा-सोट्टा मार्ग पर पुलिस व एसओजी की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया। हालांकि उसका एक साथी फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान बंटी के रूप में हुई। उसका कुड़ाना सीएचसी में उपचार कराया गया। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से बंतीखेड़ा में महिला से लूटे गए कुंडल व ताबीज के अतिरिक्त एक तमंचा, पांच कारतूस और दो चाकू बरामद हुए। तीनों बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि बंटी पर थाना भोपा, जानसठ, मीरापुर में सात मुकदमे दर्ज हैं। जोगेंद्र के खिलाफ थाना चरथावल, बुढ़ाना, भोपा में करीब 15 मुकदमे और दीपक पर थाना मंडावर, हल्दौर में दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed