फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Roadways bus stand will be rejuvenated from 17 lakhs

17 लाख से रोडवेज बस स्टैंड का होगा कायाकल्प

Tue, 20 Oct 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus stand will be rejuvenated from 17 lakhs
कैराना में रोडवेज बस अड्डे पर होता निर्माण कार्य। - फोटो : SHAMLI
कैराना। कांधला तिराहे पर छड़ियान मैदान में चल रहे रोडवेज बस स्टैंड का अब कायाकल्प होगा। यहां पर यात्रियों के बैठने के लिए हाल, शौचालय, पूछताछ काउंटर व इंटर लॉकिंग फर्श का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए 17 लाख रुपये का बजट भी मिला है।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले तत्कालीन एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने छड़ियान के मैदान में नगर पालिका की खाली पड़ी जमीन पर बस स्टैंड बनवाया था, लेकिन केवल बस स्टैंड की चारदीवारी ही हो सकी थी। इसके लिए समाजसेवी नवाज सिद्दीकी ने 28 सितंबर को उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों से बात सुविधा मुहैया कराये जाने की मांग की थी। सोमवार को परिवहन निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में रोडवेज बस स्टैंड पर मजदूरों ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन

करीब दो माह में रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने के लिए हाल, पूछताछ काउंटर, शौचालय व इंटर लाकिंग फर्श तैयार हो जाएगा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम शामली डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि शासन से कैराना रोडवेज बस अड्डे के निर्माण के लिए 17 लाख का बजट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed