फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Reviewed the arrangements in hotspot areas

हॉटस्पॉट क्षेत्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Mon, 29 Jun 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Reviewed the arrangements in hotspot areas
शामली हॉट स्पॉट सैन्टर पर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
शामली। डीएम जसजीत कौर और एसपी विनीत जायसवाल ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने शहर में घूमकर अनलॉक की व्यवस्थाएं देेखी। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि नियमों का सख्ती से पालन कराएं।
विज्ञापन

रविवार को डीएम और एसपी शहर के चिह्नित हॉटस्पॉट क्षेत्र मोहल्ला आर्यपुरी, माजरा रोड, दयानंदनगर, शांतिनगर में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाएं देखी। इसके बाद बड़ा बाजार, अजुध्या चौक, भिक्की मोड़, ब्लॉक रोड, गोशाला रोड, शिव चौक, अजंता चौक, दिल्ली रोड, सलेक विहार, दयानंद नगर में घूमकर अनलॉक-1 में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से हॉटस्पॉट क्षेत्रों में की जा रही निगरानी में पूछताछ की। अधिकारियों ने हॉटस्पॉट क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से कहा कि नियमों का शत-प्रतिशत पालन कराएं, ताकि संक्रमण के प्रभाव से बचा जा सके। हॉटस्पॉट क्षेत्र में रहने वाले लोगों को जरूरी वस्तुओं की सप्लाई वॉलियंटर्स के माध्यम से कराई जाए। साथ ही हॉटस्पॉट क्षेत्र से कोई भी व्यक्ति घर से बाहर ना निकले। डीएम ने साफ-सफाई और मेडिकल टीम के सर्वे के बारे में जानकारी ली। एसपी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि ड्यूटी पर मुस्तैद रहे और खुद को कोरोना संक्रमण से बचाव के तरीके अपनाते हुए स्वस्थ रहे। एसपी ने कोतवाली प्रभारी से कहा कि तय समय में ही दुकानें खोली जाए। यदि नियम विरुद्ध कोई दुकान खुली पाई जाए तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।

शामली हॉट स्पॉट सैन्टर को निरिक्षण करते डीएम एसपी

शामली हॉट स्पॉट सैन्टर को निरिक्षण करते डीएम एसपी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed