फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Retired teachers will shape the future of students who have dropped out of school

Shamli News: सेवानिवृत्त शिक्षक संवारेंगे पढ़ाई छोड़ चुके छात्रों का भविष्य

Sun, 04 Aug 2024 01:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 04 Aug 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Retired teachers will shape the future of students who have dropped out of school
शामली। परिषदीय विद्यालयों में आउट ऑफ स्कूल छात्रों का कॅरिअर संभालने के लिए अब रिटायर्ड शिक्षक रखें जाएंगे। इन्हें हर माह चार हजार मानदेय दिया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर बनी समिति के माध्यम से इनका चयन होगा। आउट ऑफ स्कूल के तहत 6 से14 वर्ष के उन बच्चों को शिक्षा दी जाएगी, जो स्कूल छोड़ चुके हैं। इस संबंध में विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शारदा कार्यक्रम के तहत छह से 14 वर्ष तक के चिह्नित आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए विशेष प्रशिक्षण का आयोजन होना है। इन बच्चों को नौ माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यदि इसके बाद बच्चा अधिगम स्तर प्राप्त नहीं करता है तो ऐसी दशा में विशेष प्रशिक्षण की अवधि तीन माह और बढ़ाई जाएगी। इन बच्चों को पढ़ाने के लिए रिटायर्ड शिक्षकों का चयन किया जाएगा। जिस विद्यालय में पांच से अधिक आउट ऑफ स्कूल बच्चे होंगे वहां पर एक रिटायर्ड शिक्षक का चयन किया जाएगा। अगर दो रिटायर्ड शिक्षकों ने आवेदन किया तो जिसकी आयु कम होगी उसका चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

यह चयन विद्यालय प्रबंध समिति के जरिए किया जाएगा। इसके साथ ही आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विशेष सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह रकम विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में होगी। वहीं से भुगतान शिक्षक को किया जाना है। रिटायर्ड शिक्षकों का चयन तत्काल शुरू करने का निर्देश महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर्ड शिक्षकों का चयन किया जाना है। यह शिक्षक आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विशेष तौर पर शिक्षा देकर दक्ष बनाएंगे। सभी बीईओ को इस पर कार्रवाई शुरू करने को कहा गया है।
-लता राठौर, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed