फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Resolve public problems on time

जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण करें

Sat, 28 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Resolve public problems on time
कांधला थाने में शिकायत सुनते डीएम एसपी - फोटो : SHAMLI
जनसमस्याओं का समय पर निस्तारण करें
विज्ञापन

शामली/कांधला। डीएम जसजीत कौर व एसपी सुकीर्ति माधव ने थाना कांधला पर आयोजित थाना समाधान दिवस में जनसमस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सार्वजनिक भूमि के अतिक्रमण संबंधी मामलों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए राजस्व व पुलिस विभाग की टीम को अवैध कब्जे की भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को समाधान दिवस में पहुंचने वाले फरियादियों की समस्या का यथासंभव उसी दिन निदान कर दिया जाए, जिससे फरियादी को बार -बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि थाना समाधान दिवस से पूर्व क्षेत्र में प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा समस्याओं का निदान किया जा सके। थाना समाधान दिवस के बाद दोनों अधिकारियों ने थाना परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान रालोद नेता विक्रांत जावला व जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार ने डीएम को शिकायती पत्र देकर क्षेत्र में हरे पेड़ों का कटान होने का आरोप लगाते हुए इस पर रोक लगाए जाने की मांग की। इस दौरान विपुल, मोहित, विनोद , सोनू, उदयपाल, जावेद, इरफान रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed