फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Republic Day celebrated with pomp in Shamli

धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Fri, 28 Jan 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrated with pomp in Shamli
शामली गणतंत्र दिवस पर कलक्ट्रेट में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
विज्ञापन

शामली। जिले भर में 73वां गणतंत्र धूमधाम से मनाया गया। डीएम जसजीत कौर ने अमर शहीदों को नमन करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता व सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प दिलाया।
बुधवार को सुबह 8.30 बजे कलक्ट्रेट परिसर में डीएम जसजीत कौर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के बाद डीएम ने शहीदों की प्रतिमाओं पर नमन करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प दिलाया। उन्होंने गणतंत्र दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की कोरोना महामारी की तीसरी लहर के बचाव के लिए कोरोनारोधी टीका जरूर लगवा लें। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान के दिन सभी से बढ़ चढ़ कर मतदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में एडीएम संतोष कुमार सिंह, एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, डिप्टी कलक्टर एसएन शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजय बाबू शर्मा ने किया।
विज्ञापन

शामली मंडी में स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि के रूप डीएम जसजीत कौर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को संविधान का संकल्प दिलाया गया। डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव व उनकी पत्नी ने आकाश में शांति का प्रतीक कबूतर व गुब्बारे उड़ाए। डीएम और एसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान, प्रशंसा व सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल मौजूद रहे।
करनाल रोड स्थित वृद्धाश्रम में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को मिष्ठान्न का वितरण डीडीओ प्रमोद कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा ने संयुक्त रुप से किया। सभी बुजुर्गों को भोजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed