फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report of fraud filed in the name of treatment

इलाज के नाम पर ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 09 Jul 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Report of fraud filed in the name of treatment
इलाज के नाम पर ठगी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

थानाभवन। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इलाज के नाम पर ठगी करने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला रेती निवासी नदीम ने थाने में रिपोट दर्ज कराई कि एक वर्ष पूर्व से उसके पिता की तबीयत थी। उन्हें कई चिकित्सकों को दिखा चुका था परंतु तबीयत में सुधार नहीं आ रहा था। इसी दौरान उसके पास तीन आरोपी पहुंचे। उन्होंने झाड़-फूंक करके पीड़ित के पिता को ठीक करने का दावा किया। आरोप है कि आरोपी ने झाड़-फूंक द्वारा ठीक करने के बहाने पीड़ित से दो लाख 80 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण हड़प लिए। परिजनों ने जब आरोपियों का विरोध किया तो उनके पिता से गालीगलौज व मारपीट की और महिलाओं से दुर्व्यवहार किया। पीड़ित का कहना है कि एक साल से वह थाने के चक्कर काट रहा था, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज न होने पर उसने न्यायालय से न्याय की गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर थानाभवन पुलिस ने आरोपी राशिद निवासी गांव पंजीठ कैराना, नुसीदा निवासी अलीशेर कैराना व शौकीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed