{"_id":"60e73bfe8ebc3e549969a2d0","slug":"report-filed-against-ration-dealer-in-black-marketing-shamli-news-mrt546479238","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी में राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी में राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
कालाबाजारी में राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शामली। राशन की कालाबाजारी के मामले में बहावड़ी गांव के राशन डीलर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच में दुकान पर स्टॉक कम पाया गया था।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी संजय कुमार एवं जगवीर सिंह ने पांच जुलाई को ग्राम पंचायत बहावड़ी के राशन डीलर सुनील कुमार की दुकान चेक की। स्टॉक रजिस्टर के अनुसार दुकान पर 67 क्विंटल गेहूं एवं 42.21 क्विंटल चावल पाया गया। दुकान के भौतिक सत्यापन पर वहां 53 क्विंटल गेहूं तथा 32.21 क्विंटल चावल पाया गया। इस तरह स्टॉक में 14 क्विंटल गेेहूं तथा 10 क्विंटल चावल कम मिला। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी संजय कुमार की ओर से डीएम से अनुमति लेने के बाद राशन डीलर सुनील कुमार के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।