फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report filed against four people for dowry harassment

दहेज उत्पीड़न के आरोप में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 12 Aug 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Report filed against four people for dowry harassment
दहेज उत्पीड़न के आरोप में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शामली, कैराना। दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने के मामले में पुलिस ने पति सहित ससुराल के चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला आलखुर्द निवासी अकबरी ने सीओ को शिकायती पत्र दिया था। उसने बताया कि पिछले साल 26 जून को उसने अपनी बेटी नजमा का निकाह आरिफ निवासी मोहल्ला आलकला हाल निवासी आजाद नगर फतेहाबाद हरियाणा के साथ किया था। लॉकडाउन के कारण बाजार बंद होने के चलते उसने घरेलू सामान के रुपये पुत्री के ससुराल वालों को दिए थे। आरोप है कि बाद में ससुराल वाले नकदी व बाइक लाने की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर नजमा का उत्पीड़न किया गया। इस दौरान उसकी बेटी नजमा ने एक पुत्री को जन्म दिया।

कुछ माह पहले उसका दामाद उसकी बेटी नजमा को गंगेरू में एक किराये के मकान में छोड़कर फतेहाबाद चला गया। आरिफ ने उसे घर खर्च के लिए पैसे नहीं दिए। 10 जून 2021 को नजमा की बच्ची की मौत हो गई। वह बेटी को अपने घर ले आए। अब उनका दामाद दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देने व दूसरा निकाह करने की धमकी दे रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपी पति आरिफ, ससुर रहीसू, सास जरीना व देवर शाहरुख के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed