{"_id":"6a568010ac60faa2ee006eec","slug":"repairs-incomplete-high-risk-of-accidents-on-the-expressway-shamli-news-c-26-1-sal1002-169615-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मरम्मत अधूरी, एक्सप्रेसवे पर हादसों का खतरा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मरम्मत अधूरी, एक्सप्रेसवे पर हादसों का खतरा पूरा
Tue, 14 Jul 2026 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर थानाभवन क्षेत्र में टोल रोड पर लगा मिट्टी का ढेर। संवाद
हसनपुर लुहारी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर थानाभवन, बाबरी क्षेत्र में बारिश से हुए कटान के बाद निर्माण कंपनी की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। कंपनी ने क्षतिग्रस्त स्थानों पर मिट्टी तो डलवा दी, लेकिन उसका समतलीकरण नहीं कराया। सड़क किनारे पड़े मिट्टी के ऊंचे-ऊंचे ढेर अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन गए हैं।
मानसून की पहली बारिश में ख्यावड़ी कट, बाबरी और थानाभवन क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किनारों से मिट्टी बह गई थी। कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए थे। मामला सामने आने के बाद निर्माण कंपनी ने मरम्मत कार्य शुरू कराया, लेकिन केवल गड्ढों में मिट्टी भरकर औपचारिकता पूरी कर दी। मिट्टी को समतल नहीं किया गया और न ही कटान रोकने के लिए कोई स्थायी व्यवस्था की गई। सड़क किनारे पड़े मिट्टी के ढेरों के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण अंकुर, चंदू और शिवेंद्र ने प्रशासन और एनएचएआई से मांग की है कि एक्सप्रेसवे किनारों पर डाली गई मिट्टी का तत्काल समतलीकरण कराया जाए। साथ ही जिन स्थानों पर कटान हुआ है, वहां स्थायी सुरक्षा कार्य कराए जाएं, ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
थानाभवन, ख्यावड़ी कट के पास मिट्टी के ढेरों की जानकारी नहीं है। समस्या का समाधान कराया जाएगा। - नरेंद्र कुमार, परियोजना निदेशक, एनएचएआई बागपत