फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Remand period completed, accused of leaking papers sent to jail

रिमांड अवधि पूरी, जेल भेजे पेपर लीक करने के आरोपी

Sun, 12 Dec 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Remand period completed, accused of leaking papers sent to jail
रिमांड अवधि पूरी, जेल भेजे पेपर लीक करने के आरोपी
विज्ञापन

शामली। यूपी टीईटी पेपर लीक प्रकरण में पांच दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर आए तीनों आरोपियों को रिमांड अवधि पूरी होने पर जिला कारागार में दाखिल कर दिया गया है। एसटीएफ ने आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।
यूपी टीईटी परीक्षा वाले दिन 28 नवंबर की सुबह एसटीएफ मेरठ ने पेपर लीक करने के के आरोप में तीन आरोपियों रवि पंवार निवासी गांव नाला, मनीष उर्फ मोनू निवासी झाल और धर्मेंद्र निवासी बुटराड़ी को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ ने बाद में एक और आरोपी गौरव निवासी अलीगढ़ को भी गिरफ्तार किया था। एसटीएफ के इंस्पेक्टर की तरफ से शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया था। एसटीएफ इस केस की जांच कर रही है। पुलिस के आवेदन पर कोर्ट से पांच दिन का कस्टडी रिमांड स्वीकृत हुआ था। मंगलवार से रिमांड अवधि शुरू हुई थी। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस और एसटीएफ आरोपी रवि पंवार, मनीष और धर्मेंद्र से पूछताछ के बाद केस से संबंधी साक्ष्य जुटाने के लिए जनपद के कांधला क्षेत्र, दिल्ली, मेरठ, बागपत और मथुरा आदि स्थानों पर लेकर गई।
विज्ञापन

बताया गया है कि आरोपियों से पूछताछ में एसटीएफ को जो जानकारी मिली है, उन बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। शनिवार शाम छह बजे रिमांड अवधि पूरी होने से पहले शामली पुलिस ने तीनों आरोपियों को जिला कारागार में दाखिल कर दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिमांड पर आए तीनों आरोपियों को जिला कारागार में दाखिल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed