फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Refused to cremate the dead body, created ruckus

Shamli News: शव का अंतिम संस्कार करने से किया इन्कार, किया हंगामा

Sat, 22 Feb 2025 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Refused to cremate the dead body, created ruckus
शामली क्षेत्र के गांव टिटौली में मृतक के घर पर लगी भीड़ l संवाद
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव टिटौली निवासी 40 वर्षीय मजदूर अमरपाल कश्यप की बिहार में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने आर्थिक मदद दिलाने की मांग को लेकर हंगामा किया और शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। नायब तहसीलदार व पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार किया। अमरपाल वेल्डिंग करने का काम करता था। वह करीब चार माह पहले बिहार निवासी ठेकेदार बिजेंद्र के साथ काम पर गया था। वह वर्तमान में बिहार के जिला बिनौली के गांव फिरोजपुर फैक्टरी में काम कर रहा था। शुक्रवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। ठेकेदार ने उसे वहां के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

शामली क्षेत्र के गांव टिटौली में मृतक के घर पर लगी भीड़ l संवाद

शामली क्षेत्र के गांव टिटौली में मृतक के घर पर लगी भीड़ l संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed