फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Real brother stabbed to death in Shamli, crime committed over minor dispute

रिश्ते कलंकित: शामली में सगे भाई की चाकू मारकर हत्या, मामूली विवाद पर वारदात को दिया अंजाम

Thu, 30 Nov 2023 02:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Nov 2023 02:50 PM IST
सार

यूपी के शामली से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक वारदात सामने आई है यहां एक भाई ने मामूली विवाद में भाई के ही खून से हाथ रंग लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Real brother stabbed to death in Shamli, crime committed over minor dispute
भाई की हत्या, मृतक का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शामली जनपद के आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव सिलावर में एक युवक ने अपनी ही भाई को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि मृतक भाई को पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करने से रोक रहा था। इसी दौरान उसने आवेश में आकर भाई को ही मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव सिलावर में दो भाईयों के बीच हुए विवाद में छोटे भाई चाकू लगने से गंभीर घायल हो गया। पानीपत अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली। परिजनों की तरफ से इस मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है। गांव सिलावर निवासी सतेंद्र बुधवार देर रात करीब 11 बजे अपने पुत्र के साथ मारपीट कर रहा था।

विज्ञापन

उसी दौरान सतेंद्र के छोटे भाई अमित ने बालक की पिटाई का विरोध किया। इसे लेकर दोनों भाईयों में कहासुनी हो गई। इस विवाद के दौरान अमित (35) को चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना घायल अमित को पानीपत अस्पताल ले गए। वहां पर उपचार के दौरान अमित की मौत हो गई।

इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस गांव सिलावर पहुुंची और मामले की जांच की। एसपी अभिषेक ने भी गांव में पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। एसपी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम पानीपत में कराया जा रहा है। इस मामले में परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed