फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Razed plantations record

मिट्टी में मिला दिया पौधरोपण का कीर्तिमान

Sun, 09 Oct 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 09 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Razed plantations record
agriculture - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। प्रदेश सरकार ने 24 घंटे में पांच करोड़ पौधरोपण कर विश्व कीर्तिमान बनाया, मगर जिले में इस कीर्तिमान को मिट्टी में मिलाया जा रहा है। कैराना क्षेत्र में रोपे गए पौधों पर केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है और भूमाफिया जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश में पौधों को नष्ट करा रहे हैं।
विज्ञापन


 पौधरोपण का अभियान 11 जुलाई को चला था। प्रदेश सरकार के निर्देश पर वन विभाग ने जिले में 24 घंटे के भीतर ढाई लाख पौधे रोपित कराए थे। कैराना के वन क्षेत्र बरनावी, अकबरपुर सुनहेटी, मलकपुर और बीबीपुर हटिया में पौधरोपण सर्वाधिक हुआ था। पौधरोपण कराने के दौरान वीडियोग्राफी और फोटो भी खिंचवाए गए थे, ताकि शासन को उसकी रिपोर्ट भेजी जा सके।
विज्ञापन


ताज्जुब है कि पौधरोपण के विश्व कीर्तिमान में भागीदार बनने के बाद वन विभाग अपने जिम्मेदारी को भूल गया। अब स्थिति यह है कि कैराना के वन क्षेत्र बरनावी में भू माफिया सक्रिय हो गए हैं। पूर्व में भी बरनावी के वन क्षेत्र में भूमाफिया का वन क्षेत्र की करीब 110 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा कर रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अवैध कब्जा हटवाने का प्रयास किया और 40 हेक्टेयर से अवैध कब्जा हटवा भी लिया था। मगर अब पुन: अवैध कब्जे की कोशिश शुरू हो गई हैं। 


खास बात यह है कि अवैध कब्जे की कोशिश में पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जो पौधे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगाए गए थे, उन्हें केमिकल डालकर नष्ट किया जा रहा है। गांव बरनावी और कैराना के कुछ लोगों ने इस बारे में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को शिकायत पत्र भेजकर कार्रवाई कराने की मांग की है। यदि पौधरोपण करने के बाद वन विभाग कर्मी यह देखने नहीं आए कि रोपित किए गए पौधों की क्या स्थिति है। आरोप है कि वन विभाग कर्मियों की मिलीभगत से ही भू माफिया उक्त पौधों को नष्ट करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed