फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ravan sells spicy chaat, Ram studies

रावण बेचते हैं चटपटी चाट, राम करते हैं पढ़ाई

Fri, 01 Oct 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ravan sells spicy chaat, Ram studies
जलालाबाद (शामली)। कोरोना काल के बाद एक बार फिर कस्बा जलालाबाद की पंचायती रामलीला का मंचन एक अक्तूबर से होगा। कई दशकों से कस्बे में होती आ रही रामलीला को देखने के लिए कस्बे और क्षेत्र के कई गांव के ग्रामीण हर्षोल्लास के साथ पहुंचते हैं। मंचन देख कर मनोरंजन करने के साथ ही भगवान की आदर्श लीला से शिक्षा पाते हैं। स्थानीय कलाकारों द्वारा स्टेज की रामलीला मंचन का जलालाबाद से दशकों पुराना रिश्ता है। बड़े-बुजुर्ग बताते हैं कि बिना माइक और बिना लाइट के रात के 2:00 बजे तक रामलीला होती थी।
विज्ञापन

रामलीला में छह वर्ष से लेकर 90 वर्ष तक के कलाकार अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। रावण का महत्वपूर्ण किरदार श्यामलाल कश्यप पिछले 20 वर्षों से लगातार करते चले आ रहे है। श्यामलाल दिन में तो चाट का ठेला लगाकर लोगों को चटपटी चाट खिलाते हैं और रात्रि में रावण की महत्वपूर्ण भूमिका में बेहतरीन अभिनय का परिचय देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करते हैं। इसी प्रकार राम की भूमिका हिमांशु जुनेजा पिछले सात आठ वर्षों से लगातार करते आ रहे हैं। हिमांशु युवा होने के साथ-साथ पढ़ाई करते हैं और और भगवान की भूमिका बहुत ही सुंदर ढंग से शांत स्वभाव के साथ करके श्रद्धालुओं पर राम का प्रभाव डालते है।
विज्ञापन

हनुमान की भूमिका पिछले 20 वर्षों से देवराज जुनेजा बड़े ही सुंदर ढंग से श्रद्धा भक्ति के साथ करते चले आ रहे हैं। वह एक दुकानदार है और रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते हैं। उनका कहना है कि मैं भगवान की सेवा हनुमान बनकर करता हूं और मेरे सभी कार्य भगवान की दया से होते चले आ रहे हैं। इसी प्रकार परशुराम की भूमिका में बॉबी शर्मा पिछले पांच वर्षों से अभिनय करते हैं। बॉबी भाजपा के मंडल अध्यक्ष और समाजसेवी हैं। वह रामलीला मंचन से जुड़े हुए हैं। इसी प्रकार भूपेश कुमार अंगद का अभिनय करते चले आ रहे हैं, भूपेश कुमार एसी मैकेनिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार रोहिला भी पिछले कई वर्षों से श्रवण, जनक आदि की भूमिका दिखाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर करते हैं, राजकुमार रोहिला पेपर मिल में नौकरी करते हैं। अबकी बार कलाकारों में विशेष उत्साह है और एक अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक रामलीला का मंचन किया जाएगा तथा रामलीला आदर्श उद्देश्यों के साथ दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed