{"_id":"632372b189f8b01a02762a7d","slug":"ration-shop-allotment-shamli-news-mrt6054339169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बीच खुली बैठक में हुआ राशन की दुकान का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बीच खुली बैठक में हुआ राशन की दुकान का आवंटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चौसाना। प्राथमिक विद्यालय में राशन की दुकान के आवंटन के लिए बृहस्पतिवार को खुली बैठक हुई। जिसमें एडीओ पंचायत, एडीओ कोऑपरेटिव व ग्राम सचिव मौजूद रहे। बैठक में हंगामे के बीच दुकान का आवंटन पूर्व विक्रेता कामिल के बेटे दानिश के नाम पर हुआ।
चौसाना में राशन की दो दुकानें हैं। जिनमें एक दुकान जावेद के नाम पर है। दूसरी दुकान अरसे से निलंबित थी। बीते माह दुकान के आवंटन के लिए बैठक बुलाई थी, लेकिन ग्रामीणों ने हंगामा कर बहिष्कार कर दिया था। ग्राम सचिव नवीन कुमार ने बृहस्पतिवार को खुली बैठक में राशन की दुकान के आवंटन की पूर्व सूचना ग्रामीणों को दी थी। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। भारी बारिश में एकत्र ग्रामीणों की मौजूदगी में दुकान का आवंटन किया गया।
आवंटन के दौरान दानिश पुत्र कामिल व शादाब पुत्र साबिर अली ने दावेदारी की। बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने दोनों आवेदकों के पक्ष में वोटिंग की। दानिश के पक्ष में 423 ग्रामीणों ने समर्थन किया। वहीं, शादाब के पक्ष में मात्र 164 ग्रामीण रहे। बैठक के एडीओ पंचायत राजवीर सिंह, एडीओ कोऑपरेटिव मुकेश कुमार व ग्राम सचिव नवीन कुमार मौजूद रहे। इसके साथ ही बैठक में पप्पू, राजेश मित्तल, साबिर, दीपक, मुकेश, नितिन, रोहताश, संजीव, अशोक, संदीप कुमार, राजकुमार, राजेंद्र, आकाश, सौरभ कुमार व रामपाल आदि मौजूद रहे।