फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rape of woman after making her drink intoxicants, report filed against two accused including woman

Shamli News: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, महिला समेत दो आरोपियों के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज

Sat, 01 Jun 2024 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 01 Jun 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Rape of woman after making her drink intoxicants, report filed against two accused including woman
शामली। शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने नशीला पदार्थ पिलाकर फूल विक्रेता पर होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने इलाज कराने की आड़ में मौलवी से उसका ब्रेन वॉश कराया। पुलिस ने आरोपी व उसका सहयोग करने वाली महिला के खिलाफ दुष्कर्म करने व एससी एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने देर रात मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता व आरोपी अलग-अलग वर्ग से है।
विज्ञापन

पीड़िता ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका पति बाहर रहकर टैक्सी चलाता है। वह अपनी बुजुर्ग के साथ घर पर रहती है। वह घर पर ही फूल माला बनाने का काम करती है। करीब एक साल पहले एक फूल विक्रेता सोनू जो मुस्लिम है, उसके लिए फूल माला बनाती थी। उस दौरान सोनू का उसके घर आना जाना हो गया था। दुकान का काम छोड़ने के बाद भी सोनू उसके घर आता जाता रहा और उसे बातों में उलझाकर झांसे मे ले लिया। कुछ दिन पहले उसका स्वास्थ्य खराब हो गया तो आरोपी ने इलाज कराने की आड़ में मौलवी से तीन दिन तक झाड़फूंक कराकर उसका ब्रेन वॉश कराया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी सोनू ने अपनी पत्नी व बच्चों को छोड़ने और उसके साथ निकाह शादी करने की बात कही। पीड़िता का आरोप है कि 25 मई को आरोपी ने उसे एक महिला से मिलवाने के बुलवाया। वह वहां पहुंची तो उसे वहां शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद आरोपी उसे घर छोड़ने के बहाने एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आधा घंटे बाद जब उसे होश आया तो उसने आरोपी को भला बुरा कहा तो उसने उसके पति व बच्चों की हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद वह अपने घर पहुंची और उसने अपने पति व अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सोनू व उसका सहयोग करने वाली मीनाक्षी के के विरुद्ध दुष्कर्म करने व एससी एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने देर रात आरोपी सोनू का हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed