फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rana will no longer escape from anywhere in the state: Rana

प्रदेश में अब कहीं से भी नहीं होगा पलायन : राणा

Fri, 24 Mar 2017 11:32 PM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Rana will no longer escape from anywhere in the state: Rana
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित के कार्य करेगी। समय पर गन्ना मूल्य भुगतान न करने वाले चीनी मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, उन्होंने कहा कि पुलिस वही है, पर   बदलाव दिखाई दे रहा है। अब गुंडागर्दी के कारण कैराना ही   नहीं, बल्कि प्रदेश के किसी भी कस्बे     से लोग पलायन करने के लिए मजबूर नहीं होंगे। 
विज्ञापन


राज्यमंत्री सुरेश राणा शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कैराना की तरफ से शामली में पहुंचे। पूर्वी यमुना नहर पुल के पास सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में उनके आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित हुआ।
विज्ञापन


 सुरेश राणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने अपार प्रेम भाजपा को दिया है। आदित्यनाथ योगी को मुख्यमंत्री बनाने में  भी जनता का प्यार ही है। उन्होंने कहा कि जब से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आदित्यनाथ योगी बैठे हैं, तब से सरकारी विभागों में कामकाज का तरीका बदल गया है। पुलिस वही पुरानी है, मगर     सड़कों पर दिखाई दे रही है और गुंडों, माफिया के खिलाफ     कार्रवाई हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश राणा ने कहा कि जब प्रदेश में सपा सरकार थी, तो गुंडों, माफिया का बोलबाला था।    कैराना ही नहीं, बल्कि प्रदेश के अन्य कस्बों से भी दहशत में लोगों को पलायन करना पड़ा था, मगर अब ऐसा नहीं चलेगा। अब किसी गुंडे की औकात नहीं    होगी, सड़क पर गुंडागर्दी कर सके। कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त होगी, तो किसी को पलायन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

उन्होंने कहा कि जनपद शामली और पूरे प्रदेश में लोगों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। गन्ना मूल्य भुगतान की बड़ी समस्या है। भाजपा के संकल्प पत्र में दूसरे नंबर गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा है, जिसके चलते 14 दिन के अंदर  भुगतान की परंपरा शुरू होगी। 120 दिन के अंदर बकाया भुगतान करना होगा। जो भी मिल मालिक इसे लागू कराने में बाधा बनेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं होगा। औद्योगिक विकास के लिए ऐसा माहौल तैयार किया जाएगा, ताकि यहां का उद्योग दूसरे प्रदेशों में स्थानांतरित न हो सके। 

सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में   प्रदेश सरकार चहुमुखी विकास कराएगी। खासकर थानों के साथ ही सरकारी विभागों में आमजन की सुनवाई होगी तथा उस पर कार्रवाई होगी। इस दौरान शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिलाध्यक्ष पवन तरार ने भी विचार रखे। संचालन डॉक्टर विपिन कौशिक ने किया। इस दौरान अजय संगल, अतुल बंसल, शशि अरोरा, डॉक्टर    मनोज शर्मा, राजन बत्रा, सतेंद्र धीरयान, घनश्याम पारचा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

उधर, राज्यमंत्री सुरेश राणा ने हनुमान टीला स्थित मंदिर पर पहुंचकर पूजन किया। मंदिर कमेटी के प्रधान सलिल द्विवेदी, सचिव राजकुमार मित्तल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पंडित प्रभु शंकर शास्त्री तथा उनके साथियों ने विधि विधान से पूजन कराया।

कैराना से शामली आते समय रुड़की इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के गेट पर इंस्टीट्यूट के पदाधिकारियों ने सुरेश राणा का स्वागत किया। इसके बाद ऐरटी और कंडेला के गेट पर भी स्वागत हुआ। फिर कंडेला में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों में संरक्षक अशोक बंसल, अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, संरक्षक मोहित जैन, अंकित गोयल, अमर जैन आदि ने भव्य स्वागत किया। खेड़ीकरमू बिजलीघर के सामने, रायल मोटर्स पर भी स्वागत समारोह हुआ। शामली शहर में फव्वारा चौक पर कबाड़ी बाजार के व्यापारियों ने स्वागत किया, तो वर्मा मार्केट के बाहर व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। 

वहीं, हनुमान रोड पर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान पंकज गुप्ता, अमित मित्तल, अमित गर्ग, राजीव गोयल, मनोज अग्रवाल, दीपक गुप्ता, रोहित संगल, सचिन गर्ग, पंकज ऐरन, प्रदुमन गर्ग, अजय गुप्ता, सुनील गर्ग, हिमांशु, राहुल आदि मौजूद रहे। शामली से सहारनपुर रोड की तरफ मेपल्स एकेडमी के गेट पर गोहरनी ग्राम प्रधान विपिन राणा, दीपक राणा, संजू, मुकेश प्रधान जमालपुर, संजीव, अनुज करोड़ी, डॉक्टर हरेंद्र, उपेंद्र आदि ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। 

कैराना पहुंचने पर सुरेश का स्वागत 
कैराना। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने थानाभवन विधायक सुरेश राणा शुक्रवार को कैराना में पहुंचे। यहां दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं उनका स्वागत किया। 

थानाभवन विधायक सुरेश राणा को गन्ना विकास, चीनी मिल एवं औद्योगिक विभाग मिला है। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए जाने पर सुरेश राणा शुक्रवार को पहली बार जनपद में पहुंचे। दोपहर करीब दो बजे हरियाणा सीमा यमुना पुल से काफिले के साथ कैराना की तरफ बढ़े। उनके आगे आगे समर्थकों का हुजूम ढोल बाजे और डीजे की धुन पर झूमते चल रहे थे।


राज्यमंत्री खुली छत की गाड़ी में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। पानीपत रोड पर रायल ब्रेक प्वाइंट पर स्वागत हुआ। कस्बे में कलस्यान चौपाल पर जमा समर्थकों की भीड़ ने उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने दो दिन में प्रदेश से 80 प्रतिशत गुंडागर्दी खत्म कर दी है। कैराना पलायन मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अब गुंडे यहां कुछ करके तो दिखाएं। भाजपा शासन में गुंडो की खैर नहीं होगी। इसी दौरान सांसद हुकुम सिंह भी कलस्यान चौपाल पर पहुंच गए। उनसे कुछ देर बातचीत करने के बाद सुरेश राणा का काफिला शामली के लिए रवाना हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, जगरोशन प्रधान, शामली चेयरमैन अरविंद संगल, कलस्यान खाप के चौधरी रामपाल सिंह चौहान, शगुन मित्तल, रामजीलाल कश्यप, ईश्वर चंद जाटव, दामोदर सैनी, संजीव जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed