{"_id":"575b065f4f1c1b520a9c5b5e","slug":"ramjan-mein-zume-ki-namaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदा की इबादत में उठे हाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदा की इबादत में उठे हाथ
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
जुमे की नमाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में पवित्र रमजान माह के पहले जुमे पर अकीदतमंदों ने मस्जिदों में नमाज अदा की। शामली, कैराना, कांधला सहित जिले के सभी कस्बों के मसजिदों में भारी भीड़ रही। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहे।
शुक्रवार को रमजान माह का पहला जुमा था। शामली के बड़ा बाजार में जामा मस्जिद पर नमाज पढ़ने को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वहीं, कुरैशियान मसजिद, चांद मसजिद और ईदगाह वाली मस्जिद पर भी मुस्लिम लोगों ने नमाज अदा की।
जामा मसजिद के शाही इमाम मौलाना शौकीन ने नमाज अदा कराई तथा अल्लाह के बताए रास्ते पर चलकर इंसानियत का फर्ज निभाने की बात कही। उन्होंने कहा इस्लाम शांति का पैगाम देता है। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस भी अलर्ट रही।
विज्ञापन
शामली कोतवाली पुलिस ने एक तफ जहां अजुध्या चौक, तो दूसरी ओर गांधी चौक के पास से ही बड़ा बाजार की तरफ आवाजाही पूरी तरह बंद रखी। थाना पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी इस दौरान ड्यूटी पर तैनात रहे।
उधर, कैराना में पवित्र रमजान के पहले जुमे के अवसर पर कस्बे की जामा मस्जिद, ईदगाह, दरबार वाली शाही मस्जिद, बस अड्डे वाली मस्जिद, बीबो वाली मस्जिद, गुली मस्जिद, खजूरो वाली मस्जिद आदि में रोजेदारों ने जुमे की नमाज अदा की। देश और दुनिया में भाईचारे और अमन के लिए दुआ की गईं। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कैराना कोतवाली पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।